Let’s travel together.

साइबर खतरा ना बन जाए गिब्ली इमेज ट्रेंड फ़ॉलो करना,जानिये कैसे रहें इससे सुरक्षित?

0 269

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

दोस्तों आजकल सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है । इसका नाम है गिब्ली इमेज स्टूडियो इमेजस इसमें आपके ओरिजनल फोटो वीडियो आदि गिब्ली इमेज में कन्वर्ट हो जाते हैं और देखने में काफी आकर्षक लगते हैं । जितने भी सोशल मीडिया यूसर्स हैं तेजी से इस गिब्ली इफेक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इसमें ये हो रहा है कि जब भी कोई सोशल मीडिया पर कुछ ट्रेंड होता है तो उसी दौरान साइबर अपराधी भी बहुत जल्दी एक्टिव हो जाते हैं । क्योंकि लोग इन ट्रेंड को बिना सोचे समझे जाने फॉलो करने लगते हैं । इनमें फोटो जेनेरेट करने के लिए चेट जी पी टी नाम के एक एप्लिकेशन का इस्तेमाल करना पड़ता है । जो AI जेनेरेटेड है।जैसे ही इस पर आप इमेज को एडिट करेंगे वो आपके पर्सनल डेटा को अपने पास सेव कर लेता है । ये AI ने अपनी पॉलिसी में भी कहा है। कुछ लोग अपनी तस्वीरें गिब्ली इमेज में कन्वर्ट करने के लिए चेट जी पी टी का सहारा ले रहे हैं । लेकिन चेट जी पी टी एक दिन में केवल दो ही इमेज कन्वर्ट करके दे रहा है । कुछ लोग ग्रोक का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह भी एक दिन में दो ही इमेज कन्वर्ट करके देता है। इससे एक दिन में दो से ज्यादा बार इमेज कन्वर्ट करने के लिए पैसे देकर सबस्क्रिप्शन लेना पड़ता है । लेकिन हम यूसर्स को सब कुछ फ्री में ही चाहिए। इसी का फायदा उठाकर साइबर अपराधी आपके सोशल मीडिया जैसे व्हाटसप् टेलीग्राम आदि पर एक लिंक मैसेज द्वारा भेजते हैं की आप कितनी भी इमेज वीडियो को फ्री में गिब्ली स्टूडियो इमेजस में कन्वर्ट कर सकते हैं। और उस ट्रेंड को फॉलो करने के चक्कर में साइबर अपराधियों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं। क्लिक करते ही मोबाइल हेक हो जाता हैं। और फोन में मौजूद सभी डिटेल बैंक डिटेल अपराधियों के हाथ में पहुँच जाती है। जो बहुत ही नुकसानदायक साबित होती है। इसलिए किसी भी ट्रेंड को इस्तेमाल करने से पहले सतर्कता व सावधानी बरतें। स्टूडियो गिब्ली की इमेजेस और कंटेंट से जुड़े साइबर फ्रॉड से बचने के लिए कुछ ज़रूरी सावधानियां बरतनी चाहिए जैसे गिब्ली की इमेजेस, वॉलपेपर, और कंटेंट केवल उनके आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज से ही डाउनलोड करें।कई फेक साइट्स मुफ्त इमेजेस देने के नाम पर मालवेयर या फिशिंग लिंक डाल सकती हैं।असली और नकली अकाउंट की पहचान करें सोशल मीडिया पर वेरिफाइड अकाउंट्स से ही घिबली से जुड़ी जानकारी लें।कॉपीराइट उल्लंघन वाली साइट्स से बचें – कुछ वेबसाइट्स अवैध रूप से गिब्ली के आर्टवर्क बेचती हैं या फेक NFTs बनाकर लोगों को धोखा देती हैं। कुछ स्कैमर्स गिब्ली स्टाइल में AI-जनरेटेड इमेजेस बनाकर बेचने की कोशिश करते हैं, जबकि स्टूडियो गिब्ली ने कभी आधिकारिक रूप से NFTs लॉन्च नहीं किए हैं। डरावनी पॉप-अप्स और अजीब लिंक पर क्लिक न करें – कई वेबसाइट्स आपको क्लिकबेट ट्रैप में फंसाने की कोशिश कर सकती हैं।यदि किसी के साथ ऐसी धोखाधड़ी हो जाए तो तुरंत साइबर पुलिस को सूचित करें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811