Let’s travel together.

एकदिवसीय जनजागरण और सेवा अभियान आयोजित

0 248

इंदौर। महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इंदौर की NSS यूनिट एवं रेड रिबन क्लब द्वारा 12 अक्टूबर 2025 को गोध गांव–मचला में एकदिवसीय जनजागरण और सेवा अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 46 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

अभियान के दौरान योग एवं ध्यान सत्र, HIV जागरूकता रैली और सर्वेक्षण, सफाई अभियान, नुक्कड़ नाटक तथा NSS चौपाल जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्रामीण समुदाय तक स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश पहुंचाया।

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दीपांशु पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर को स्थानीय ग्रामीणों का जोरदार समर्थन मिला। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए छात्रों की समाजसेवी भावना और सकारात्मक पहल की सराहना की। इस पहल ने छात्रों और ग्रामीणों के बीच सहभागिता और सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811