रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
भारतीय जनता पार्टी मंडल मंडीदीप के अंतर्गत बूथ क्रमांक 62 रामराज्य चौराहा पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 125वें संस्करण को बड़े उत्साह के साथ सुना गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किराना दुकान पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री की प्रेरणादायी बातों को सुना और संकल्प लिया कि पार्टी और संगठन को हर परिस्थिति में मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई और “मोदी- मोदी” के नारों से वातावरण गूंज उठा।कार्यक्रम में भाजपा नेता घनश्याम गोस्वामी, जय सिंह मीना, नरेंद्र मीना, देवेंद्र मीना, देवेन्द्र कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।