मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित दीवानगंज के तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर में पर्यूषण पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में आकर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। जिसमे दस लक्षण विधान का आयोजन किया गया । जिसमे विधानाचार्य के रूप पंडित मनीष शास्त्री , एवं आदर्श शास्त्री विधान का आयोजन कर रहे है।पंडित सचिन शास्त्री एवं पंडित रोहित शास्त्री अपने प्रवचनों के माध्यम से बहुत ही सरल तरीके से दस लक्षणों का मर्म समझा रहे है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक जैन भोपाल संस्थान के अध्यक्ष है वह अपनी उपस्थिति दे रहे हैं एवं स्थानीय विद्वान में पंडित अजित मड़ावरा वाले भी अपने व्याख्यान के माध्यम से अपनी उपस्थिति दे रहे हैं।
तथा रात में बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बताया जा रहा है की हमे अपना जीवन यापन संयम से कैसे करना चाहिए।

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीवानगंज में शौच धर्म की पूजा
पर्यूषण पर्व के चौथे दिवस श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीवानगंज में शौच धर्म की पूजा की गई। इस अवसर पर भगवान की शांतिधारा सुनील जैन परिवार के द्वारा की गई। इस संसार में हमे जो भी प्राप्त है अगर हम उसी में संतोष कर ले तो यह जीवन का सबसे बड़ा आनंद है इस अवसर पर संजय जैन शिक्षक परिवार के द्वारा अपनी भांजी राजुल जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शांति विधान कराया गया। जिसमे अंबाड़ी,देहरी,दीवानगंज, भोपाल समाज के सदस्यों ने मिलकर संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पुजारी सुरेश जैन द्वारा अष्ट द्रव्य तैयार की गई।