Let’s travel together.

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन,विजेताओं को पुरुस्कार वितरित

0 144

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120 वी जयंती देश में खेल दिवस के रूप में मनाए जाने पर बेगमगंज में भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्यवक सुभाष रैकवार की अगुवाई में बॉक्सिंग एवं कबड्डी की तीन दिवसीय प्रतियोगिता आज संपन हुई।
दोनों प्रतियोगिता में सेंट थॉमस कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल , सांदीपनि विद्यालय , पीएमश्री स्कूल , शिशु मंदिर विद्यालय एवं महर्षि कान्वेंट स्कूल सहित ग्रामीण अंचल के 250 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
अथितियों द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों के परिचय उपरांत बॉक्सिंग एवं कबड्डी का आज रविवार की शाम को फ़ायनल मैंच हुआ।

मुख्य अतिथि आलोक श्रीवास्तव एसडीओपी , विशेष अतिथियों में टीआई राजीव उइके , प्रधानाचार्य बिहारी अहिरवार , सईद नादां एडवोकेट के द्वारा बॉक्सिंग कन्या अंडर 17 में प्रतियोगिता की विजेता रिमझिम कुशवाहा सरस्वती शिशु मंदिर को गोल्ड एवं उपविजेता लक्ष्मी कुशवाहा पीएमश्री कन्या हॉयर सेकंडरी स्कूल को सिल्वर मेडल ।
अंडर 14 में हर्षिता कुशवाहा सरस्वती शिशु मंदिर गोल्ड एवं ललिता कुशवाहा सरस्वती शिशु मंदिर सिल्वर मेडल ।
बॉक्सिंग बालक अंडर 19 में सिद्धार्थ पंथी शा.महाविद्यालय को गोल्ड एवं रामजी कुशवाहा सांदीपनि विद्यालय सिल्वर तथा बालक अंडर 14 में शुभ विश्वकर्मा सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल गोल्ड मेडल , उमेश साहू सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल सिल्वर व मुकेश कुशवाहा सांदीपनि विद्यालय को सिल्वर मेडल देकर पुरुस्कृत किया गया।
वहीं कबड्डी में एक पाइंट से प्रथम आने वाली महर्षि कॉन्वेंट स्कूल की टीम के सभी 10 खिलाड़ियों गोल्ड मेडल एवं उप विजेता सांदीपनि विद्यालय के खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल खिलाड़ियों को प्रदान किए गए । मुख्य अतिथि एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच राहुल कुशवाहा का रेफरी के तौर पर विशेष सहयोग रहा।आभार प्रदर्शन समन्वयक सुभाष रैकवार द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811