Let’s travel together.

बेगमगंज पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

0 321

मामले की जांच में निरीक्षक राजीव उईके, वीरेंद्र विश्वकर्मा, हरिओम चौवे और सुरेंद्र की महत्वपूर्ण भमिका रही।

-पुलिस अधीक्षक ने की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

बेगमगंज पुलिस ने गुरुवार दोपहर को वाहन चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 62 लाख रुपए की चोरी माल बरामद किया है।

बेगमगंज एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने खुलासा करते हुए बताया 27 फरवरी 2025 को सुबह 4:27 बजे दशहरा मैदान बेगमगंज से सौरभ साहू की जेसीबी मशीन चोरी हो गई थी। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने जीपीएस की मदद से आरोपियों को खोज निकाला

तीन आरोपियों राहतगढ़ से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में भोपाल के अशोका गार्डन निवासी हबीब खान, जहांगीराबाद भोपाल के साजिद और बेगमगंज के नीलेश उर्फ हर्ष शामिल हैं।


आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित लगभग 30 संगीन मामले हे दर्ज

आरोपियों से एक जेसीबी मशीन, एक बोलेरो, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, टूटा हुआ जीपीएस और चार फर्जी नंबर प्लेट बरामद किए गए। मुख्य आरोपी हबीब खान के खिलाफ चोरी, नकबजनी और हत्या के प्रयास सहित लगभग 30 मामले दर्ज हैं। साजिद के खिलाफ भी हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक ने की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने इस मामले में कुछ घंटे में ही सफलता हासिल करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। मामले की जांच में निरीक्षक राजीव उईके, वीरेंद्र विश्वकर्मा, हरिओम चौवे और सुरेंद्र की महत्वपूर्ण भमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811