Let’s travel together.

मानसी मजेजी ने जीता आईटीएफ सीनियर इंटरनेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब

0 239

महिला वर्ग में 35 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में की जीत हासिल

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

चंडीगढ़ के जीरकपुर स्थित रूट्स टेनिस अकादमी में आयोजित आईटीएफ सीनियर इंटरनेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में महिलाओं के 35 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारत की मानसी मजेजी ने पहला और साउथ अफ्रीका की आइरीन मेर्वे ने दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मानसी मजेजी ने आइरीन मेर्वे को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-2 से हराया। गौरतलब है कि मानसी मजेजी शिवपुरी के वरिष्ठ समाजसेवी और मंगलम के सचिव इंजीनियर राजेंद्र मजेजी की पुत्री हैं जो दिल्ली में रहती हैं। मानसी शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ी हैं। मानसी मजेजी के पति सौरभ शर्मा इंडिया टीवी में सीनियर जर्नलिस्ट एवं प्रबंध संपादक हैं। दिल्ली के चंडीगढ़ जीरकपुर स्थित रूट टेनिस अकादमी में यह आईटीएफ सीनियर इंटरनेशनल टेनिस चैंपियनशिप आयोजित की गई जिसमें महिलाओं के अलावा पुरुष प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। शिवपुरी के मजेजी परिवार की मानसी की इस उपलब्धि पर शिवपुरी के लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में मंगलम अध्यक्ष राकेश गुप्ता, डॉ अजय खेमरिया, प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, दीपक गोयल, रंजीत गुप्ता, डॉ रामनिवास शर्मा, विकास शर्मा, संजीव भार्गव आदि शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811