Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला:: रावण वध कार्यक्रम को देखने जुटी भक्तों की अपार भीड़, असत्य पर सत्य की हुई विजय

0 254

 

भगवान श्री राम ने किया रावण का वध, आकर्षण का केंद्र बने रहे जय महावीर।

मन के भीतर छिपे रावण को मारना जरूरी,,,,,, डॉक्टर प्रभु राम चौधरी।

सी एल रायसेन

श्री रामलीला महोत्सव के चलते शनिवार को रावण वध का मुख्य कार्यक्रम श्री रामलीला मेला आयोजन समिति के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ दोपहर के समय के बाद से ही रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामलीला मैदान में श्री राम सेना और लंकापति रावण की सेना के बीच घनघोर युद्ध होता है दोनों तरफ से शक्तियों का प्रयोग होता है इस दौरान रामलीला में जय महावीर तेरी जय रघुवीर का मुखौटा धारण किए हुए शोभायात्रा प्रवेश करती है तो जय सीताराम जय हनुमान जय रघुवीर तेरी जय महावीर के जयकारों से पूरा रामलीला मैदान ढूंढता है भगवान श्री राम के हाथों लंकापति रावण का वध किया जाता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के दरबार के साथ स्वागत वंदन किया गया जय महावीर का भी स्वागत करते हुए दर्शन लाभ लिए। इसके बाद राम लीला समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ चौधरी ने कहा कि आज के इस रावण पर कार्यक्रम में आकर बड़ी खुशी हो रही है वह बरसों पुरानी रामलीला की परंपरा रायसेन में आज के आधुनिक दौर में भी जारी है रामलीला समिति इसके लिए बधाई के पात्र हैं उन्होंने कहा कि आज रावण वध है आप हमें सीख लेना चाहिए कि हमारे अंदर जो रावण रूपी अहंकार छुपा हुआ बैठा है उसको समाप्त करना है और भगवान राम की सेवा में मन लगाना है इसी में उद्धार है उन्होंने कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है रामलीला महोत्सव यहां का बहुत बड़ा आयोजन है आयोजन की सफलता के लिए उन्होंने रामलीला समिति के लिए बधाई दी। डॉक्टर चौधरी ने सांसद रमाकांत भार्गव की ओर से 3लाख रुपए रामलीला समिति के लिए  देंने की घोषणा की ।


इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी विचार व्यक्त किए एवं भगवान श्री राम के चरित्र पर प्रकाश डाला इस अवसर पर स्वागत भाषण श्री रामलीला मेला समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी द्वारा दिया गया ।

रावण वध के इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शक रामलीला मैदान में मौजूद थे कुल मिलाकर रावण वध का कार्यक्रम सफल रहा और रामलीला के कलाकारों द्वारा किया गया मंचन भी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा पूरे समय जय महावीर आम दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे रामलीला मैदान में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया जैसे ही भगवान श्री राम ने रावण का वध किया वैसे ही रामलीला में अभी मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों ने जय जय सियाराम जय सीताराम जय हनुमान धर्म की जय हो जय रघुवीर तेरी जय महावीर आदि जयकारे लगाते हुए हर्ष व्यक्त किया इस प्रकार से रामलीला में शनिवार को रावण वध की शानदार प्रस्तुति की गई। रामलीला के दौरान आसमान में आकर्षक आतिशबाजी का भी शानदार प्रदर्शन किया गया वहीं मैदान में अखाड़ों का भी शानदार प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ श्री शर्मा, एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार एपी सिंह पटेल, एसडीओपी मैडम, टी आई जेएस सिद्धू, सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवम् धर्म प्रेमी बड़ी तादात में मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |     भारत के पहले डेंगू टीके को मंजूरी, राष्ट्रीय डेंगू रोकथाम प्रयासों को मिलेगी मजबूती      |     गैरतगंज में सिद्ध चक्र मंडल विधान का भव्य शुभारंभ, मंगल कलश व शोभायात्रा के साथ धर्ममय हुआ वातावरण     |     बाग प्रिंट कला के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ़ खत्री मानद डॉक्टरेट से सम्मानित     |     विफल हुई दिल्ली को नेपाल बनाने की साजिश !!!संसद के द्वार तक कैसे पहुंचे आन्दोलनकारी — जांच का विषय     |     रायसेन में बारिश बनी आफत: हाईवे धंसा, घंटों जाम में फंसे वाहन     |     रायसेन जनसुनवाई में माया बघेल ने सुनाई अपनी व्यथा, कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811