– सारेगामा कलाकार सुमोना नाग एवं अंतरराष्ट्रीय गायक अभिषेक कुमार देंगे प्रस्तुति
भोपाल।भारत वर्ष के महान गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की जयंती पर भोपाल के प्रतिष्ठित “मेगा इवेंट” ग्रुप द्वारा पॉलिटेक्निक सभागृह पर 5 अगस्त मंगलवार को रात्रि 7 बजे से किशोर कुमार नाइट का आयोजन किया जा रहा हैं, मेगा इवेंट्स के आयोजक श्री जयदीप सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कोलकाता से अंतराष्ट्रीय गायक श्री अभिषेक कुमार मित्रा तथा संगीत जगत के विख्यात प्रोग्राम सारेगामा फाइनलिस्ट सुमोना नाग प्रस्तुति देंगी। साथ ही भोपाल के प्रतिष्ठित गायक गायिकाएं जयदीप सरकार , मुकेश तिवारी नीलम , तनु , शिवांगी, दीपा, राजेश श्रीवास्तव , राजेश परते, ए के चतुर्वेदी , लाइक भाई आदि द्वारा
सदाबहार और दिल को छू लेने वाले, धूम मचाने वाले गीतों को बेहतरीन मनभावन प्रस्तुतियां श्रोतागणों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। लिपिका चक्रवर्ती द्वारा इस धमाकेदार शाम में महान गायक किशोर कुमार के डांसिंग गीतों पर डांस कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर कला जगत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बासुदेव सरकार (लेबर कमिश्नर) और अमर खारे (पूर्व नगर निगम कमिश्नर) ,फिल्म अभिनेत्री मीनू भदौरिया , वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील सोन्हिया , व्यास सर, सुरेश गर्ग , का सम्मान होगा
मेगा इवेंट्स के आयोजक जयदीप सरकार ने अपील की है कि महान गायक श्री किशोर कुमार जी की जयंती के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संगीत प्रेमी सम्मिलित होकर किशोर दा के गीतों का लुत्फ उठाएं
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।