Let’s travel together.

पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान, नस्ल सुधार सहित टीकाकरण के बारे में दी जानकारी

0 125

– दुग्ध समृद्धि अभियान अंतर्गत ग्राम नोहरीखुर्द में पशुपालकों को किया जागरूक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के अंतर्गत पशुपालकों की आय में वृद्धि और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देने हेतु जिले में विभिन्न गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम नोहरीखुर्द विकासखण्ड शिवपुरी में स्थित युवा पशुपालक वीरू ओझा के डेयरी फार्म का भ्रमण पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. एल.आर. शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कृषि महाविद्यालय ग्वालियर के कृषि छात्र एवं आसपास के पशुपालक उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान द्वारा नस्ल सुधार, सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक, एंब्रियो ट्रांसफर तकनीक, पशु पोषण, रोगों से बचाव, टीकाकरण तथा वैज्ञानिक विधियों से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपसंचालक डॉ. शर्मा ने बताया कि इन तकनीकों के माध्यम से पशुधन की गुणवत्ता में सुधार लाकर किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।
इसी दिशा में ग्राम नोहरीखुर्द के युवा पशुपालक श्री वीरू ओझा ने उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री ओझा द्वारा प्रतिदिन लगभग 110 लीटर दूध उत्पादन किया जा रहा है, जिससे उन्हें प्रति माह लगभग 70,000 रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन में सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक से उन्होंने गिर एवं साहीवाल नस्ल की दो उन्नत बछड़ियाँ तैयार की हैं। साथ ही, वे संकर बाजरा, नेपियर घास और मौसमी हरे चारे का उपयोग कर संतुलित पशु आहार उपलब्ध करा रहे हैं।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार के निर्देशन में रावे समन्वयक डॉ. एम.के. भार्गव ने बताया कि कृषि छात्रों को प्राकृतिक खेती, चारा उत्पादन और दुग्ध उत्पादन से जुड़ने की प्रेरणा दी जा रही है, ताकि वे भविष्य में कृषि उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |     पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, हरदा में टूटी पुरानी परंपरा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बाबा महाकाल एवं बाबा कालभैरव का किया दर्शन-पूजन     |     देवउठनी एकादशी पर गन्ना दुकानदारों को राहत, दो दिन की तहबाजारी शुल्क मुक्त किया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811