Let’s travel together.

अगर कोहरे की वजह से लेट हो रही है ट्रेन, तो इन सुविधाओं का उठाएं लाभ

121

जैसे जैसे नए साल में सर्दी पड़ना शुरू हुई है, वैसे वैसे कोहरे ने भी अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है उन लोगों को जोकि ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दरअसल, बढ़ते कोहरे की वजह से ट्रेनों में देरी हो रही है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तेज ठंड और घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें अपने समय से घंटों लेट चल रही हैं। वहीं कुछ ट्रेन ऐसी भी हैं जिन्हें कोहरे के कारण कैंसिल किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो और साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी निकाला जाता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपकी ट्रेन भी लेट हो रही है तो आपको रेलवे द्वारा दी गई इन सुविधाओं का लाभ मिल सकता है।

रेलवे की तरफ से मिलती हैं ये सुविधाएं

कोहरे की वजह से ट्रेन के लेट होने पर रेलवे आपके रजिस्टर्ड नंबर पर इस बात की जानकारी देता है कि आपकी ट्रेन लेट है।

ट्रेन के लेट होने पर आप रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में फ्री में रुक सकते हैं, इसके लिए आपको अपना टिकट दिखाना पड़ेगा।

यहां पर आपकी टिकट के हिसाब से आपको वेटिंग रूम दिया जाएगा।

राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को 3 घंटे से ज्यादा ट्रेन लेट होने पर IRCTC की तरफ से मुफ्त में खाना दिया जाता है।

अगर आपकी ट्रेन देर रात की है, तो खाने-पीने की चीजों के लिए स्टेशन के फूड स्टॉल देर तक खुले रहते हैं।

रात के समय ट्रेन के लेट होने पर स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाता है।

3 घंटे से ज्यादा लेट ट्रेन को कैंसिल करने पर आपको फुल रिफंड दिया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811