Let’s travel together.

ट्रेन मे गैस सिलेण्डर ले जाते व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल ने पकडा

0 97

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर

रेसूब अ.गु. शा. अनूपपुर केउप निरीक्षक एस के मिंज, के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक आर के साहू, एवम प्रधान आरक्षक बी के तिवारीके साथ चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन अनूपपुर प्लेटफार्म नंबर 01 में गाड़ी संख्या 18755 के समय हनुमान प्रसाद मिश्रा पिता- रामामडी मिश्रा उम-46 वर्ष निवासी- पोड़ी, थाना – मझौली, जिला सीधी म.प्र. को एक नग घरेलु उपयोग की जाने वाली 14 किलो ग्राम वाला एच पी कंपनी का गैस सिलेंडर ले जाते पकडा गया। उक्त व्यक्ति के कब्जे में रखे गैस सिलेंडर के संबंध में वैधानिक दस्तावेज की माँग करने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया एवं अवैध रूप से अपने साथ गैस सिलेंडर परिवहन करने कि गलती स्वीकार कर माफी मांगने लगा। मौके में उपस्थित गवाहों के समक्ष
वीडियो ग्राफी कर सीजर एवं जप्ती की कार्यवाही किया गया। आगे की कार्यवाही हेतु रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अनूपपुर को सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अनूपपुर के व्दारा अपराध क्रमांक 891/2025 धारा 153,164 रेलवे एक्ट  27जुलाई  मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम जांच में लिया गया|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811