Let’s travel together.

मडफा ताकाब से मिली तीन लाशों की जांच फाईलों में दफन

0 130

वरिष्ठ अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक से की जांच की मांग

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर 

2022-23 मे जिला मुख्यालय के हृदय स्थल सामतपुर मडफा तालाब मे तीन लाशें बरामद की गयी। जिसमे से दो लाशों की शिनाख्त कटनी के दो गणमान्य लोगों के रुप मे हुई। कुछ समय बाद एक औए लाश यहाँ से बरामद हुई । लगभग तीन साल बीत जाने के बाद इन संदिग्ध मौतों की जांच बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचे फाइलों में दफन कर दी गयी।
अब तीन साल बाद जिला मुख्यालय के वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता भूपेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान से उक्त मामले की सूक्ष्म जांच करवाने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक , अनूपपुर को ग्राम सामतपुर, थाना अनूपपुर ,जिला अनूपपुर (म०प्र०) स्थित मडफा तालाब के पश्चिम भाग पर वर्ष 2022 से वर्ष 2023 के बीच मिले व्यक्तियों की लाश पर पुलिस द्वारा अपराधिक दृष्टि से जांच कर अपराधियों को पकडने से जुडे विषय पर ध्यानाकर्षण करते हुए अधिवक्ता श्री भूपेन्द्र सिंह सेंगर ने लेख किया है कि ग्राम सामतपुर शिव मारूति मंदिर के तालाब (मड़फा तालाब) के पश्चिम भाग पर वर्ष 2022 मे लाश मिला एवं उसके बाद वर्ष 2023 के जनवरी, फरवरी मे दो लाश और मिले। जिसे कटनी निवासी डॉक्टर जैन की बताकर परिजनों को सौपकर खात्मा लगा दिया गया। इसी तरह कटनी के ही एक वर्मा की लाश बताकर जांच को समाप्त कर दिया गया है। तब यह बताया गया कि वो गिरकर मर गये है ।जबकि सभी लाशें संदेहास्पद स्थित मे पाई गई हैं एवं चोट के निशान भी पाये गये है। जिसे मैंने स्वंय देखा था । डॉक्टर जैन के पंचनामा मे पार्षद गणेश रौतेल के द्वारा हस्ताक्षर भी किया गया था ।सभी लाशों मौका पंचनामा मे वंहा आस पास रहने वालों का मौका पंचनामा में हस्ताक्षर हुआ था। किन्तु सभी मिली लाशों एवं पाये गये मृत व्यक्तियों का अपराधिक दृष्टिकोण से जांच नही किया गया। जबकि हत्या की शाजिश भी हो सकती है या किसी सुपारी किलर द्वारा सुपारी लेकर, हत्याकर इसी स्थान पर अपना फेंकने का स्थान बनाया हो । क्योकि कटनी के ही दो व्यक्तियो की लाशे एक ही स्थान पर पाई गयी है। यह सब अपराधिक षडयंत्र होना दृष्टिगत करता है।
पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया गया है कि ग्राम सामतपुर थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर म०प्र० के तालाब के पश्चिम भाग पर पाये गये लाशों की अपराधिक दृष्टिकोण से पुनः जांच कराकर अपराधियों को पकडने की कृपा की जाए।
भूपेच्द्र सिंह सेंगर एडवोकेट ने पुलिस अधीक्षक को प्रेषित पत्र मे हत्या की तथ्यात्मक आशंका जतलाई है। एक माह के भीतर कटनी के दो – दो लोगों की एक ही जगह संदिग्ध मौत ,उनके शरीर पर चोटों के निशान हत्या की पुष्ट आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मामले का दूसरा लापरवाह पक्ष यह है कि स्थानीय पुलिस ने आश्चर्यजनक तरीके से मामले को गिर कर मृत्यु होना बतला दिया। कटनी के दो – दो व्यक्ति सामतपुर तालाब मे गिर कर मर गये और उससे पहले एक और व्यक्ति का शव यहाँ से बरामद हुआ । जाहिर है कि पुलिस की जांच और कार्यप्रणाली मे बडा झोल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |     मोहर्रम पर गढ़ी और गैरतगंज में अकीदत का सैलाब, “या हुसैन” की सदाओं से गूंजे नगर     |     सेमरी बांध नहर में अधिग्रहित भूमि में किसानों की बड़ी जीत     |     नाजिया इलाही के विरुद्ध जमियत उलेमा और मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने सौंपा ज्ञापन      |     यात्री बस अनियंत्रित हुई गंभीर हादसा टला, सड़क निर्माण कंपनी की लेट लतीफी से हादसे बड़े      |     अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस पर सीहोर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन     |     अशोकनगर में सनसनी: कार में युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप     |     मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811