Let’s travel together.

नशे से सचेत :व्याख्यान,लघु फ़िल्म प्रदर्शन,शैक्षणिक संस्थाओं के इर्दगिर्द हुई सर्चिंग

0 116

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

पुलिस प्रशासन द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत लगातार चल रही जागरूकता मुहिम में  एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के द्वारा नगर की प्रमुख शैक्षणिक संस्था सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं जीवनशैली में सुधार विषय पर सारगर्भित व्याख्यान देते हुए कहाकि आज मोबाइल का उपयोग भी नशे से कम नही , रील लाइफ ने रीयल लाइफ को खत्म कर दिया है। आज बच्चों में प्रतिस्पर्धा कम हो

रही है क्योंकि सोशल मीडिया से जिंदगी बेकार हो रही है। मात्र दो प्रतिशत बच्चे ही अपने भविष्य के प्रति गंभीर है और अपने लक्ष्य को हासिल करके समाज , देश मे परिवार का नाम रौशन कर रहे हैं। मोबाइल की लत दिनचर्या पर भारी है। जिंदगी मुश्किल से मिलती है , जिसे नशे से बर्बाद नहीं करना चाहिए। सिगरेट – गुटके से शुरू होकर युवा धीरे -धीरे अन्य मादक पदार्थो का सेवक करने लगते हैं। जिंदगी यहीं से यूटर्न लेते हुए घातक सफर पर निकल जाती है। जिसका अंत जिंदगी की बर्बादी से होता है।

नशेबाज को परिवार एवं समाज में कोई इज्जत नहीं मिलती ओर वो तिरस्कार का पात्र बन जाता है।
सम्मानजनक जिंदगी के लिए हरेक प्रकार के नशे से बचना चाहिए।
अंत में नशे से बर्बाद होती जिंदगियां लघु फ़िल्म प्रदर्शित की गई। फ़िल्म के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव से बर्बाद होती जिंदगी और बचाव के उपाय का संदेश दिया गया ।
अंत में एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव , थानाप्रभारी राजीव उइके एवं प्राचार्य बृजेश सिंह चौहान की संयुक्त अगुवाई में सभी विद्यार्थियों एवं टीचर्स को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811