Let’s travel together.

लोक आस्था का महापर्व छठपूजा उत्साह के साथ मनाया गया

0 301

शिवपुरी में छठ पर व्रती महिलाएं और उनके परिजन पूजा करते हुए देखे गए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में भी लोक आस्था का महापर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान शिवपुरी में जो बिहार व पूर्वात्तर से जुड़े लोग व परिवार रहते हैं उनके द्वारा यहां पर श्रद्धाभाव से पूजा कर छठ पूजन किया गया। सिर पर दउरा लेकर , सोलह श्रृंगार में सजकर मौसमी फलों से भरा सूप सिर पर उठाए व्रती महिलाएं और उनके परिजन पूजा करते हुए देखे गए। शिवपुरी में करीब दो सौ परिवार निवास करते हुए जो बिहार, झारखंड व पूर्वात्तर से संबंध रखते हैं। इस दौरान यह परिवार केंद्र व राज्य सरकार में नौकरी के अलावा व्यापार व अन्य कामों से भी जुड़े हैं।
इस पूजन के दौरान रविवार को दीपों और गन्नों की ढेरियों से सुसज्जित सुशुभिताएं। मारवो रे सुगवा… जैसे गीत गाती महिलाएं गाती नजर आईं। इस दौरान पटाखे जलाते बच्चे, ढोल नगाड़े के बीच छठ मइया के जयकारों से गीत गंूजे। शिवपुरी में लोगों ने अपने घरों पर पूजन किया। इस दौरान शहर के हाथीखाना क्षेत्र में भी पूजन के लिए महिलाएं एकत्रित हुईं। नहाय खाय के साथ शुक्रवार को शुरू चार दिन का यह पर्व सोमवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूरा होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811