Let’s travel together.

भाजपा जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

0 145

जिला भाजपा अध्यक्ष सहित विधायकगण भी हुए शामिल

सी एल गौर  रायसेन

गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में आगामी भाजपा की नवागत जिला कार्य समिति के गठन को लेकर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं भोपाल संभाग प्रभारी कांत देव सिंह की विशेष मौजूदगी में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक ठाकुर रामपाल सिंह सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी एवं भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के साथ संगठनात्मक बैठक लेकर आगामी समय में गठित होने वाली नवागत भाजपा जिला कार्य समिति के संबंध में विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं भोपाल संभाग प्रभारी कांत देव सिंह सहित मौजूद विधायकों का भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर श्री सिंह ने मौजूद विधायकों से राय मशविरा करते हुए जिला स्तरीय कार्यकारणी में शामिल होने वाले सभी मोर्चा पदाधिकारीयो एवं कार्यसमिति सदस्यों के बारे में विचार विमर्श कर सुझाव लिए।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि भाजपा जिला कार्य समिति में ऐसे पदाधिकारीयो को शामिल किया जाए जो संगठन के प्रति समर्पित भाव एवं पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ काम करें एवं संगठन को ऊंचाईयो तक ले जाने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं उदयपुरा विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल बाहर प्रवास पर होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके परंतु संभाग प्रभारी श्री सिंह ने उनसे दूरभाष के माध्यम से विचार विमर्श कर उनसे सुझाव लिए । इस दौरान बैठक में मौजूद विधायको ने भी भोपाल संभाग प्रभारी कांत देव सिंह को जिला कार्य समिति गठन के मामले में राय देते हुए अपनी ओर से सुझाव दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811