Let’s travel together.

विदिशा विधायक पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप,भाजपा ने दिया ज्ञापन

0 198

विदिशा। भारतीय जनता पार्टी विदिशा नगर के तीनों मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे दिनेश कुशवाह सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा कांग्रेस पार्टी से विधायक विदिशा शशांक भार्गव द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कलेक्ट्रेट विदिशा में अश्तय एवं निराधार तथ्यों के आधार पर भाजपा पर दोषारोपण करने दिए गए ज्ञापन के कार्यक्रम के संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने हेतु थाना कोतवाली पहुंचकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया इस अवसर पर वेत्रवती भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे ने कहा कि कल आरटीआई एक्टिविस्ट रंजीत सोनी की जो दुखद हत्या हुई है उसका हमें दुख है और हमारी सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ है जिस व्यक्ति की हत्या हुई है विदिशा विधायक शशांक भार्गव द्वारा उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त नहीं की गई लेकिन लाश पर रोटी रखकर राजनेतिक रोटी सेंकने का काम उनके द्वारा किया गया है जब रंजीत सोनी जी का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ था तब उन्होंने अपना राजनीतिक हित साधने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की चुनाव आचार संहिता लगे होने के बाद भी बिना अनुमति के भीड़ के साथ जाकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया और निराधार तथ्यों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर दोषारोपण किया है जब की सत्यता यह है कि जो भी आरोपी गण इस हत्या में शामिल है वह कांग्रेश के कार्यक्रमों में जाते रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं से उन्हें संरक्षण प्राप्त है हम पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपीगण के साथ ही उन को संरक्षण देने वाले सभी लोगों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच की जाए और विदिशा विधायक शशांक भार्गव और उनके साथियों द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने का आपराधिक मामला पंजीबद्ध किया जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811