Let’s travel together.

भीड़ पर गाड़ी चढा कर मारने की कोशिश करने वाले आरोपी की जमानत खारिज

0 117

– जिला सत्र न्यायाधीश अनूपपुर ने याचिका की निरस्त

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती माया विश्वलाल ने भीड़ पर गाड़ी चढा कर मारने की कोशिश करने वाले आरोपी की जमानत खारिज कर दी हे।

लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि मामला वेंकटनगर चैकी, थाना जैतहरी क्षेत्रान्तर्गत है, जहाॅ छोटेलाल पनिका के घर पर उसकी लड़की बारात छत्तीसगढ. के सातबहरा से आई थी और बारात में काफी लोग थे, इसी बारात में पुष्पेन्द्र सिंह पटाखे फोड़ रहा था, इसी दरमियान पटाखे की चिंगारी पास में खडी इनोवा गाडी मे पडने से गाडी मालिक पहले तो लोगों से झूमा-झटकी किया और इसके बाद गाडी में वापस बैठकर लोगों को धक्का देते हुए रिवर्स गियर में डाला और इसके बाद वापस आगे की तरफ खडे लोगों पर अंधाधुंध तरीके से बढ़ाकर, लोगों को मारने की कोशिश करने लगा। इस प्रकार उसने दुर्गेश, मनोहर, विकास, पुष्पेन्द्र, उमेद सिंह को जान से मारने की नीयत से गाडी चढा दी, जिससे उक्त सभी लोगों को काफी चोटें आई। उक्त लोगों में से विकास की हालत काफी गम्भीर बताई गई है और वह अभी भी उपचाररत है। घटना की रिपोर्ट छत्रपाल द्वारा किये जाने पर दिनांक 10.06.25 को थाना जैतहरी में भारतीय न्याय संहित 2023 की धारा 109(1) के तहत अपराध क्रमांक 252/2025 पंजीबद्ध किया जाकर मामले को विवेचना में लिया और आरोपी बरकत अली निवासी छत्तीसगढ़ को हिरासत में लिया गया। मामले में आरोपी बरकत अली की ओर से माननीय सत्र न्यायाधीश श्रीमती माया विश्वलाल के न्यायालय में जमानत पर छोड़े जाने हेतु याचिका दायर की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सत्र न्यायाधीश, माननीय माया विश्वलाल ने सुनवाई की और शासन की और पैरवी कर रहे लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा रखे गए तर्कों और बहस को देखते हुए साथ मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

– न्यूज सोर्स पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा
लोक अभियोजक जिला – अनूपपुर मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811