Let’s travel together.

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अमरकंटक में 38वीं तीन दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

0 243

मनोज कुमार द्विवेदी अमरकंटक अनूपपुर

मां नर्मदा के पावन उद्गम स्थल पर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अमरकंटक अनूपपुर में 38वीं तीन दिवसीय क्षेत्रीय स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का उद्घाटन बड़े ही गरिमामय वातावरण एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 17 जुलाई से 19 जुलाई 25 तक आयोजित की जा रही है, जिसका आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री आशीष शुक्ला जी के नेतृत्व एवं जिला क्रीड़ा अधिकारियों के संयोजन में सफलतापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे मुख्य अतिथि प्राचार्य  आशीष शुक्ला स्थानीय पत्रकार धनंजय तिवारी एवं उमाशंकर पांडे मुन्नू अन्य गणमान्य अतिथियों एवं शिक्षकों ने विधिपूर्वक संपन्न किया गया विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री शेख वाहिद के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।

प्राचार्य श्री शुक्ला  ने अपने प्रेरणास्पद उद्बोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा  “खेल न केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम है, अपितु यह जीवन के सर्वांगीण विकास का मार्ग है। खेल हमें अनुशासन, सहयोग, सहिष्णुता एवं आत्मबल प्रदान करते हैं।”

मशाल प्रज्वलन की परंपरा के साथ प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस प्रतियोगिता में पांच विभिन्न क्लस्टरों के कुल 326 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 160 बालक एवं 166 बालिकाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन ही खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, उत्साह एवं अनुशासन से सभी को प्रभावित किया।

प्रमुख उपलब्धि (अंडर-17 बालिकाएं, 3000 मीटर दौड़):

प्रथम स्थान – अदिति साहू (बिलासपुर क्लस्टर)

द्वितीय स्थान – असीमी ककोडिया (भोपाल क्लस्टर)

तृतीय स्थान – अवनी तिवारी (उज्जैन क्लस्टर)
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि धनंजय तिवारी एवं उमाशंकर पांडे ने अंडर-19 के प्रतिभागी खिलाड़ी विजेताओं को क्रमशः गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल एवं कांस्य मेडल प्रदान कर सम्मानित किया ।

शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों श्री कमलेश देवकटे एवं श्रीमती सीमा मिश्रा द्वारा समर्पित कार्य सराहनीय रहा, जिन्होंने प्रशिक्षण और व्यवस्था दोनों स्तरों पर श्रेष्ठ समन्वय प्रस्तुत किया।

इस भव्य आयोजन में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रमुख रूप से उपस्थिति देने वाले गणमान्य शिक्षकों में श्री डी.एस. सेंगर, श्री आर.के. झा, श्री महेश्वर द्विवेदी, श्री अजय कुमार, श्री प्रमोद कुमार, श्रीमती मनोरमा कौशल, सुश्री अंबिका राय, श्रीमती जसप्रीत भाटिया, श्री भानु प्रताप सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

मंच संचालन का दायित्व श्री आर.के. झा, श्री सचिन जाटव एवं सुश्री अंबिका राय ने कुशलता से निभाया, जबकि वरिष्ठ शिक्षक श्री डी.एस. सेंगर जी ने समापन में सभी उपस्थितजनों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811