Let’s travel together.

राजस्थान: पैर बांधे, प्राइवेट पार्ट पर बरसाए डंडे, फिर पिलाई पेशाब… दलित युवक के साथ हैवानियत

0 108

राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन से एक दलित युवक को बंधक बनाकर बेहरमी से मार-पीट करने, पिशाब पिलाने और गुप्तांगों में लकड़ी डालने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मानवता पर कलंक बनने वाले आरोपियों की हैवानियत यहीं खतम नहीं हुई. आरोपियों ने पूरी मार-पीट और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और पीड़ित का बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है.

क्या है पूरा मामला

घटना बाड़मेर जिले के सीमावर्ती चौहटन क्षेत्र की है. पीड़ित दलित युवक गुरुवार रात को एक शादी समारोह में शामिल होने अपने गांव आगीन शाह की ढाणी से कलरो का तला जा रहा था. इस दौरान गांव के बाहर किशनराम,दीपाराम,शंकरलाल गैनाराम सहित दर्जन भर लोगों ने उसका रास्ता रोककर उससे शराब के पैसे मांगे.

दलित युवक ने जब पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और उसके कपड़े उतारकर नंगा कर दिया. जानवर बनते हुए आरोपियों ने लाठी और डंडों से बुरी तरह से मारपीट करते हुए दलित युवक के गुप्तांगों में भी लकड़ी डाल दी, जिससे वो बेहोश हो गया. बेहोश होने के बाद आरोपियों ने दलित युवक को पेशाब भी पिलाया. पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया.

घटना की जानकारी जब पीड़ित के पिता को लगी तो वो घटनास्थल पर पहुंचा. बेटे को नग्न अवस्था में बेहोश पड़ा हुआ देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. युवक के घरवालों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर पीड़ित का इलाज जारी है. मामले को लेकर बीजराड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर कुछ लोगों हिरासत में भी लिया है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि सामने नहीं आई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811