Let’s travel together.

शिक्षा में एक मजबूत नींव का महत्व, आजीवन सीखने और सफलता की कुंजी

0 86

अभिषेक असाटी बक्सवाहा छतरपुर

गैर लाभकारी संगठन मिलान फाउंडेशन के अंतर्गत चलाए जा रहे गर्ल आइकन प्रोग्राम में प्रिंसी जैन और उनके बीस साथी लीडर्स के द्वारा शासकीय रमसा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में शिक्षा के महत्व को केंद्र में रखते हुए सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में उपस्थित बृज गोपाल सोनी अध्यक्ष प्रतिनिधि, राजेंद्र उपाध्याय, अंशुल असाटी पत्रकार, हरिमोहन शर्मा, प्रियांशु रावत, छात्रावास की वार्डन स्नेह लता शर्मा एवं छात्राओं के अभिभावक सहित अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की लीडर प्रिंसी जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर संवाद स्थापित कर लोगों को जागरूक करना तथा विशेष रूप से लड़कियों को शिक्षा के अधिकार अवसरों के प्रति प्रेरित करना था उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारा हथियार है इसके द्वारा हम कोई भी लड़ाई लड़ सकते हैं लेकिन यदि हम अनपढ़ हैं हमें अक्षरों का ज्ञान नहीं तो कोई भी हमारा फायदा उठा सकता है

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ब्रजगोपाल सोनी ने आजीवन सीखने जिज्ञासा और सफलता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा का एक मजबूत आधार आवश्यक है यह बच्चे की शैक्षणिक यात्रा के लिए मंच तैयार करता है और व्यक्तिगत व व्यावसायिक विकास दोनों में योगदान देता है श्री सोनी ने कहा कि बाल्यावस्था शिक्षा से लेकर प्राथमिक स्कूल शिक्षा तक प्रत्येक चरण कौशल, ज्ञान और मूल्यों के एक ठोस आधार पर निर्मित होता है जो छात्रों को भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना करने के लिए सशक्त बनाता है

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का प्रिंसी जैन द्वारा आभार व्यक्त कर सफल संचालन किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811