Let’s travel together.

धार्मिक स्थलों पर लगातार चोरियों से भक्तों की आस्था पर चोट, नैनागिर की चोरी का खुलासा नहीं होने के बाद दिया ज्ञापन

0 65

 अभिषेक असाटी बक्सवाहा छतरपुर

क्षेत्र में धार्मिक स्थलों पर हो रही लगातार चोरियों से भक्तों की आस्था को गहरा आघात पहुंचा है। बीती 5 जुलाई की रात प्रसिद्ध जैन तीर्थ नैनागिर के चौबीसी मंदिर में चोरों ने कटर से दरवाजा और गुल्लक तोड़कर लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पिछले 10 वर्षों में नैनागिर में सातवीं चोरी की घटना है पर आज तक खुलासा नहीं हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी श्री मुनिसुब्रतनाथ मंदिर से छत्र, चंवर और गुल्लक चोरी हुई थी, पर आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं बीरमपुरा के डॉन माता मंदिर से भी घंटे और दान पेटी चोरी की जा चुकी है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री, पुलिस प्रशासन और गृह मंत्री के नाम तहसीलदार भरत पांडे को ज्ञापन सौंपते हुए नाराजगी जताई है और चेतावनी दी है कि यदि 3 दिन में नैनागिर चोरी का खुलासा नहीं किया गया, तो सामूहिक भूख हड़ताल व अनशन किया जाएगा।

तहसीलदार भरत पांडे ने कहां सर्व समाज के लोगों द्वारा ज्ञापन दिया गया है जो वरिष्ठ अधिकारीयो को भेजा जाएगा

थाना प्रभारी सुनीता विंदुआ ने कहां
एसपी महोदय के निर्देशन में टीम गठित की है जांच चल रही है जल्द खुलासा होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811