Let’s travel together.

मुस्लिम समाज के कई नेता भाजपा में शामिल हुए, विधायक सुदेश राय ने कहा-सभी का भाजपा पर विश्वास

0 102

अनुराग शर्मा सीहोर

केंद्र सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है। सबका साथ और सबका विकास के मूलमंत्र से प्रभावित होकर मुस्लिम समाज से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
शुक्रवार को शहर के लीसा टाकीज स्थित विधायक कार्यालय में विधायक सुदेश राय ने गमछा ओढ़ाकर भाजपा में प्रवेश कराया। विधायक श्री राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश भाजपा के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की रीति-नीति और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर मुस्लिम समाज से जुड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। सीहोर विधानसभा के अनेक मुस्लिम साथियों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा विधायक श्री राय ने कहा कि मैं आप सभी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करता हूं, वंदन करता हूं। आपके मान, सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा, ऐसा विश्वास मैं आपको दिलाता हूं।
इस मौके पर सीहोर विधानसभा के चरनाल से एक दर्जन से अधिक मुस्लिम समाज के साजिद खान, अशद, साहिल, साजिद खान, शाहरूख खान, शमील खान, आशिफ खान, एहसान भाई, दल्लू खान, शहीद खान दासिफ खान, नईम खान, फरीद खान आदि ने कहा कि भाजपा के सीहोर विधानसभा के विधायक श्री राय के सरल, सहज और सबको साथ लेकर चलने के गुण से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और राष्ट्रवादी सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए इसमें शामिल हुए हैं।
युवा मोर्चा में शामिल हुए युवा
शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने भी भाजपा का दामन थामा है, इस मौके पर विधायक श्री राय के कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल के अध्यक्ष सुनील राय के नेतृत्व में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि इस देश और प्रदेश को विकसित करने में भाजपा सक्षम है। आज देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम तरक्की कर रहे है। इस मौके पर विधायक सुदेश राय ने सभी युवाओं का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत और सम्मान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811