Let’s travel together.

धान लगाने जा रही लेबर से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा,दो दर्जन से ज्यादा मजदूर हुए घायल

0 236

10 गंभीर में से 5 गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया 
गढ़ी चौकी के मुडियाखेड़ा के पास हुआ हादसा

सभी घायल गढ़ी के खेरूआ मोहल्ले के निवासी

-रायसेन । बुधवार सुबह धान लगाने जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई इस घटना में 28 मजदूर घायल हो गए जिनमें से 10 गंभीर हैं चार को भोपाल रेफर किया गया है। घटना देवनगर थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा की है। पिक अप पलटे ही मजदूरों में चिप पुकार मच गई। घायल अवस्था में मजदूर रोड पर पड़े थे।पिकअप में करीब 50 मजदूर सवार थे। सोनू नामक युवक पिकअप का चालक बताया जा रहा हे।पिकअप सिलवानी की हे।

सूचना मिलने पर पांच एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिन्हें घायलों को पहले देव नगर अस्पताल उसके बाद रायसेन जिला अस्पताल पहुंचाया गया यहां सभी घायलों का उपचार जारी है। सूचना मिलने पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा भी मौके पर पहुंची उन्होंने घायलों से स्थिति के विषय में जानकारी ली।पिकअप में मौजूद मीराबाई ने बताया सभी लोग गाड़ी से सिरसोद धान लगाने जा रहे थे पिकअप में करीब 30 मजदूर सवार थे अचानक पिकअप वाहन फिसल गया और पिकअप रोड पर ही पलट गई। पिकअप में कुछ बच्चे भी सवार थे जो घायल हुए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811