Let’s travel together.

घरेलू सिलेंडरों से व्यवसायिक में रिफिल का गौरखधंधा जोरो पर

0 555

File Photo

-सोनडोंगरी की घटना से भी नहीं लिया सबक

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

उरला धरसीवा क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों से व्यवसायिक गैस सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर करने का गौरखधंधा फल फूल रहा है विगत दिनों सोनडोंगरी में हुई बड़ी घटना से भी किसी ने कोई सबक नहीं लिया हैं।
दरअसल घरेलू से व्यवसायिक ओर दो पांच किलो की लाल प्राइवेट टँकीयो में 120 तो कहीं 130 रुपये किलो गैस रिफिल करने से इस गौरखधंधे से जुड़े लोगों को खासी आमदनी है इसी लोभ लालच में जान हथेली पर रखकर जगह जगह इस गौरखधंधे को लोग चला रहे हैं।
*व्यवसायिक का रेट हाई होने से बढ़ा गौरखधंधा*
गैस रिफिल के गौरखधंधे से जुड़े लोग पहले तो सिर्फ दो एवं 5 किलो ग्राम के निजी लाल सिलेंडरों में ही गैस रिफिल करते थे लेकिन जब से भारत इंडने एवं एचपी के व्यवसायिक 19 किलो ग्राम की रिफिल दर लगभग साढ़े पच्चीस सौ रुपये हुई एवं 5 किलो ग्राम के व्यवसायिक सिलेंडर की रिफिल दर 705 रुपये हुई है तभी से उरला व धरसीवा क्षेत्र में घरेलू से व्यवसायिक बनाने का गौरखधंधा तेजी से बढ़ गया।
एक घरेलू से रिफिल कर बचाते हैं 300 रुपये
गैस की आसमान छूती महंगाई के चलते अधिकांश उपभोक्ता तो घरों में लकड़ी कोयला छैना की आग में भोजन बना रहे हैं क्योकि इंसमे उनका नाममात्र खर्च होता है लेकिन उनके कार्डों पर गैस रिफिल का गौरखधंधा करने वाले लोग सिलेंडर उठा लेते है जो छोटे सिलेंडरों में रिफिल कर रोज कमाई करते है
घरेलू सिलेंडर हजार बारह सौ तक मिल जाता है और एक सिलेंडर खाली करने पर उन्हें लगभग 300 रुपये की बचत हो जाती है।

आधी से कम बची व्यवसायिक की बिक्री
बीते कुछ माह से व्यवसायिक 19 किलो ग्राम ओर 5 किलो ग्राम के सिलेंडरों की रिफिल दर काफी महंगी चल रही है बीते अप्रेल माह में 19 किलो ग्राम करीब साढ़े चौबीस सौ था जो मई में साढ़े पच्चीस सौ के करीब है इसी तरह 5 केजी व्यवसायिक बीते अप्रेल माह में लगभग पौने सात सौ रुपये था जो अप्रेल माह में 705 रुपये है जबकि घरेलू से व्यवसायिक में भरने वाले 115 से लेकर 120 रुपये किलो में भरते हैं इससे इक्कीस बाइस सौ रुपये में ही 19 किलो ग्राम बनाकर बेचते है एवं 5 किलो करीब छह सौ के आसपास भरकर देते है यानी गैस कंपनियो के निर्धारित रेट से भी बहुत कम पर रिफिल देते हैं इस कारण एजेंसियों के व्यवसायिक सिलेंडरों को सपलाई कराने वालों से भी कोई सिलेंडर नहीं लेते इस कारण एजेंसियों में भी व्यवसायिक सिलेंडरों की बिक्री आधे से भी कम रह गई है।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811