Let’s travel together.

शनि जयंती के दिन सर्वार्थ सिद्धि, 30 साल बाद शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में रहेंगे

0 428

शनि जयंती के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर 31 मई को सुबह 05 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। शनि जयंती पर शनि देव का आशीर्वाद पाने के लिए इस मुहूर्त में पूजा-पाठ करना लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में रहेंगे, ऐसा संयोग करीब 30 साल बाद बन रहा है।
शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को हुआ था। इस साल शनि जयंती 30 मई को है। ज्योतिष शास्त्र में शनि जयंती का विशेष महत्व होता है। इस साल शनि जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। यह दिन शनि दोष से पीड़ित जातकों के लिए बेहद खास माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन किए गए उपायों का फल दोगुना मिलता है। इस साल शनि जयंती तीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगी-

मेष- शनि जयंती आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि शनिदेव ने आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे लाभ व आय का स्थान कहा जाता है। इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में लाभ हो सकता है। धन आगमन के मार्ग खुलेंगे। करियर में तरक्की मिल सकती है। नौकरी के नए प्रस्ताव आ सकते हैं।

वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए शनि जयंती लाभकारी साबित हो सकती है। शनिदेव ने आपकी राशि के दशम भाव में गोचर किया है। जिसे कार्यक्षेत्र व नौकरी का भाव कहा जाता है। करियर में सफलता मिलेगी। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।

धनु- शनि जयंती आप लोगों के लिए खास रहने वाली है। धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। तरक्की के मार्ग खुलेंगे आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिल सकता है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान आपको कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811