Let’s travel together.

प्रदेश कार्यालय मंत्री ने मन की बात लाइव कार्यक्रम सांची के बूथ क्रमांक 52 में कार्यकर्ताओं के साथ सुना

0 292

रायसेन. सांची में बूथ क्रमांक 52 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी “मन की बात” लाइव कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री राघवेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, भाजपा जिला महामंत्री बलराम मालवीय सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुना ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में अपने संबोधन में कहा कि तंजवूर डॉल जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही खूबसूरती से, ये, महिला सशक्तिकरण की नई गाथा भी लिख रही है | तंजवूर में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के स्टोर और कियोस्क भी खुल रहे हैं। इसकी वजह से कितने ही गरीब परिवारों की जिंदगी बदल गई है। ऐसे कियोस्क और स्टोर्स की सहायता से महिलाएं अब अपने प्रोडक्ट्स, ग्राहकों को सीधे बेच पा रही हैं।

धार्मिक यात्राओं के दौरान गंदगी फैलाना ठीक नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में से कितने ही लोग हैं जो स्वच्छता और सेवा की साधना में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां जैसे तीर्थ-यात्रा का महत्व होता है, वैसे ही, तीर्थ-सेवा का भी महत्व बताया गया है, और मैं तो ये भी कहूंगा, तीर्थ-सेवा के बिना, तीर्थ-यात्रा भी अधूरी है। पीएम ने कहा कि ऐसे ही लोगों के प्रयासों से देव भूमि और तीर्थों की वो दैवीय अनुभूति बनी हुई हैं, जिसे अनुभव करने के लिए हम वहां जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस देवत्व और आध्यात्मिकता को बनाए रखने की जिम्मेदारी हमारी भी तो है। प्रधानमंत्री ने कहा कि धार्मिक यात्राओं के दौरान गंदगी फैलाना ठीक नहीं है।

*-गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए खाना-पानी रखें*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के अंतिम हिस्से में कहा कि गर्मियों के इस मौसम में, आप, पशु-पक्षियों के लिए खाना-पानी देने का अपना मानवीय दायित्व भी निभाते रहें – ये जरूर याद रखिएगा। पीएम मोदी ने कहा कि आप, अपना ख्याल रखिए और अपने आसपास सभी जीव-जंतुओं का भी ख्याल रखिए।
सांची में मन की बात कार्यक्रम में राजबहादुर सिंह राणा, कमलकिशोर पटेल, जबाहरसिंह चौहान, संजय शहानी, राजू काका, रतन लाल जसवाल, बूथ अध्यक्ष मंटू राजपूत, बूथ महामंत्री मनोज राजपूत, बूथ प्रभारी शंकर सिंह राणा, कन्नू राजपुत, विक्की महाराज, वींएन पाठक, भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर व बूथ क्रमांक 52 की बूथ समिति और पार्टी के वरिष्ठ गण उपस्थित रहे।

न्यूज सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811