Let’s travel together.

कार्रवाई:27 कृषक सेवा सहकारी समितियों, 5 सहकारी बैंक शाखाओं में 21.3 कराेड़ रुपए का किया था गबन

0 437

शिवलाल यादव

रायसेन।कलेक्टर अरविंद दुबे उप पंजीयन विभाग के आयुक्त पुष्पेंद्र सिंह बैंक सीईओ एन यू सिद्दीकी ने की थी समितियों और बैंकों में भ्रष्टाचार मामलों की समीक्षा ।समीक्षा बैठक में 5 सहकारी बैंक की शाखाएं और सहकारिता समितियों में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है। जिन मामलों में भ्रष्टाचार पकड़ा जा चुका हैं।उनमें लाखों करोड़ों रुपये के गबन और धोखाधड़ी कर 21 करोड़ 3 लाख रुपए की राशि शाखा प्रबंधक और सहकारी समितियों के प्रबंधक और कर्मचारियों ने हड़प कर ली है। तमाम प्रयासों के बावजूद महज 65.58 लाख रुपए की राशि ही वसूल की जा सकी है।
हेराफेरी कर करोड़ों की राशि हड़पी…अब होगी एफआईआर दर्ज
इस भ्रष्टाचार के खेल में जिला सहकारी बैंक की कलेक्टाेरेट रायसेन शाखा रायसेन की एमई शाखा बाड़ी,उदयपुरा और बेगमगंज स्थित शाखाएं शामिल हैं। इन शाखाओं के खातों में मिलीभगत से हेराफेरी कर राशि का गबन किया गया है।शनिवार को कलेक्ट्रोरेट में कलेक्टर दुबे ने समीक्षा करते हुए 6 सहकारी समितियों के कर्मचारियों पर एफआईआर के निर्देश भी दिए हैं।

सभी प्रयासों के बाद… गबन के महज 65.58 लाख रुपए की हाे सकी है वसूली…

जिले की 5 सहकारी बैंक शाखाओं में 3 करोड़ रुपए का गबन….
जिले 5 सहकारी बैंक शाखाओं में 3 करोड 9 लाख 268 हजार रुपए का गबन किया गया है। कार्रवाई के बावजूद गबन की गई राशि में से महज 3.71 लाख रुपए ही वसूल किए जा सके हैं।वहीं कार्रवाई के नाम इन पांच बैंक शाखाओं के 4 कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया जा चुका है ।तो वहीं 1कर्मचारी का निलंबन किया गया है।
करोड़ों की राशि के गबन के लिए अपनाए ये हथकंडे….
1. फर्जी ऋण वितरण
जिले में सहकारी बैंक शाखाओं और सहकारी समितियों में फर्जी तरीके से ऋण वितरण कर जिले में करीब 8 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि हड़प ली गई है। इनमें ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां मृतक के नाम पर फर्जी तरीके से ऋण वितरण कर दिया गया है।वहीं दूसरी और इस तरह के मामले बेगमगंज,बरेली,सांची में सामने आएं हैं।
2. समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी,समर्थन मूल्य पर करोड़ों रुपए की गेहूं खरीदी की जाती हैं। गेहूं की इस खरीदी में सहकारी समितियों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन समितियों के माध्यम से बीते सालों तक गेहूं की पूरी खरीदी की जाती रही है। कहीं समिति प्रबंधक तो कहीं समिति के कर्मचारी गेहूं की खरीदी में हेरफेर कर लगभग 1करोड़ 83 लाख रुपए का गबन किया गया है।
3. खाद बिक्री में 2.17 कराेड़ रुपए का हेरफेर
शासन द्वारा किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर खाद, बीज के लिए ऋण दिया जाता है। जिले में 116 सहकारी समितियां हैं। यहां से किसान खाद और बीज खरीदते हैं। समितियां जिला विपणन संघ से खाद खरीदती हैं। किसानों से खाद-बीज की राशि वसूल कर जमा कराने में 2 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि की धोखाधड़ी कर गबन किया गया है।
इनका कहना है….
27 सहकारी बैंकों की शाखाओं और सहकारी समितियों में किए गए भ्रष्टाचार के मामलों में समीक्षा की गई है। इस दौरान 6 समितियों के कर्मचारियों पर एफआईआर के निर्देश दिए गए है। प्रयास ये है कि गबन की गई की वसूली होना चाहिए। इससे बैंक और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।
-अरविंद दुबे, कलेक्टर, रायसेन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811