Let’s travel together.

महेंद्रा स्पंज की पाइप लाइन का विरोध करने वाले सुंगेरा सरपंच सहित तीन गिरफ्तार भेजा जेल

0 338

सुरेंद्र जैन धरसीवां
धरसीवा पुलिस ने ग्राम पंचायत सुन्गेरा के सरपंच तारणदास साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया दरअसल महेंद्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड की पाइप लाइन बिछाए जाने के दौरान उन्होंने पाइप लाइन बिछाए जाने का विरोध किया था इसके बाद पुलिस ने उन पर आपराधिक मामला दर्ज किया था।
धरसीवा टी आई राजेंद्र दीवान ने बताया कि धरसींवा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुंगेरा में महेन्द्रा स्पंज के द्वारा लखना एनिकट जो खारून नदी पर है पाईप लाईन बिछाने का कार्य चलने से ड्युटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं कार्य कर रहे कर्मचारियों को पाईप लाईन नही बिछाने देंगे कहकर सुंगेरा के सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा मारपीट किये जाने से सरपंच एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 346/2024 धारा 342, 294, 323, 506, 186, 332, 353, 147, 148 भादवि. कायम किया गया था।
*मामला दर्ज होने के बाद से फरार थे सरपंच*
धरसीवा पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद से ही सुन्गेरा सरपंच फरार चल रहे थे सुंगेरा गांव के सरपंच एवं फरार सरपंच तारणदास साहू पिता स्व. टीकाराम साहू एवं उनके साथ ताकेश्वर उर्फ तारकेश्वर साहू पिता परस राम साहू और बिसंभर यादव पिता स्व. लतेल यादव (तीनों) को पुलिस द्वारा ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811