Let’s travel together.

विधायक हो तो ऐसा हो

0 273

 
रिपोर्ट- विजय सिंह राठौर,रायसेन

मध्य प्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय पर केंद्र सरकार की योजना नक्शा के लांचिंग अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में साँची विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने अपने क्षेत्र के विकास का नक्शा अपने भाषण में सीएम डॉ मोहन यादव के सामने अनोखे अन्दाज में पेश कर दिया। केंद्र और राज्य सरकार के सयुंक्त इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके भाषण की जमकर तारीफ कर उनका समर्थन कर दिया। जिसके बाद खुद सीएम मोहन यादव ने उनकी खुलकर तारीफ कर यहां तक कह दिया कि वास्तव में विधायक हो तो ऐसा ही जागरूक हो जो हर मंच पर मौका मिलते ही अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाकर चौका मार दे..


इस कार्यक्रम के बाद अब आम लोगो मे भी साँची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी की बेबाक़ी के चर्चे चल पड़े हैं। उन्होंने सरकारी मंच पर स्वागत भाषण में समय का फायदा उठाते हुए बेहद संवेदनशील एव तरीक़े से अपने क्षेत्र की एक एक कर करीब एक दर्जन मांगे सीएम ओर केंद्रीय मंत्री के सामने सलीके से रख दी। जिस पर आधे ज्यादा मांगे मंच पर सीएम ने पूरी करने का आश्वासन भी दे दिया। विधायक जी इतने पर भी नही माने तो उन्होंने सीएम के भाषण देते समय ही उनके पास पहुँच कर अंत तक अपनी बात रखी। जिससे कुछ समय के लिए माहौल विनोद में परिवर्तित हो गया। और मंच के नीचे बैठे लोग यह भी भूल गए कि यह कार्यक्रम दरअसल किस योजना का था.?

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811