Let’s travel together.

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर दो घायल

0 161

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पुलिस चौकी दीवानगंज के समीप  अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल चालक को पीछे से टक्कर मार दी।  जिससे मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया।  जिससे मोटरसाइकिल चालक सहित उसकी पत्नी घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार दशरथ पाल उम्र 40 वर्ष निवासी  खेजड़ा बरामद भोपाल, पुष्पा पाल पति दशरथ पाल उम्र 35 वर्ष निवासी खेजड़ा बरामद भोपाल से अपनी मोटरसाइकिल से  खोह गांव जा रहे थे। जैसे ही दीवानगंज पुलिस चौकी के समीप पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे मोटरसाइकिल चालक सहित उसकी पत्नी रोड पर गिर गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को दीवानगंज पुलिस की गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज लाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। घायलों के परिजन दीवानगंज अस्पताल पहुंच गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करवा चौथ को लेकर  बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़     |     शरद पूर्णिमा विशेष-सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला से जुड़ी है पावन रात्रि     |     मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |     हाई स्कूल में वरिष्ठजनों ने दी साक्षरता की परीक्षा, फूलमालाओं से किया सम्मान; स्नेहभोज भी आयोजित     |     सनातन धर्म और गौ रक्षा का संदेश लेकर निकले दो युवा, 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकले     |     उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रीवा हाट का किया शुभारंभ     |     सीधी के रामपुर नैकिनदृ चुरहट क्षेत्र में पहली बार पहुंची रेल, विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ     |     कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811