Let’s travel together.

श्रीमद् भागवत कथा समापन पर हुआ विशाल भंडारा

0 158

20 गांव के ग्रामीणों ने प्रसाद के रूप में किया भोजन किया।

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा रेलवे दीवानगंज पर  महायज्ञ की पूर्ण आहुति के समापन पर विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। सेमरा रेलवे स्टेशन पर गायत्री महायज्ञ एवं किसान मेला का आयोजन हो रहा था। जिसमें आसपास के 25 गांव के किसान इस मेले का फायदा उठा रहे थे। सेमरा के मेला ग्राउंड में गायत्री मंदिर बना हुआ है जिस पर 9 दिन तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा था। गायत्री मंदिर में हर साल फरवरी के महीने में महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस मंदिर पर गायत्री महायज्ञ और मेला लगते हुए 67 वर्ष हो गए है। इस मेले का दिनों दिन महत्व बढ़ता जा रहा है। यहां पर 9 कुंडीय महायज्ञ होता है। सोमवार का महायज्ञ के समापन होने पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा , नरखेड़ा, सरार, गिदगड,मुस्काबाद, सत्ती बांसिया ,पिपरई ,मुनारा ,निनोद, जमुनिया,सहित कई क्षेत्रवासियों ने भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक महिलाएं गायत्री मंदिर में भजन कीर्तन करती रही। बता दे की गायत्री मंदिर में दो साल पहले राम सीता लक्ष्मण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है जो ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811