–20 गांव के ग्रामीणों ने प्रसाद के रूप में किया भोजन किया।
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा रेलवे दीवानगंज पर महायज्ञ की पूर्ण आहुति के समापन पर विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। सेमरा रेलवे स्टेशन पर गायत्री महायज्ञ एवं किसान मेला का आयोजन हो रहा था। जिसमें आसपास के 25 गांव के किसान इस मेले का फायदा उठा रहे थे। सेमरा के मेला ग्राउंड में गायत्री मंदिर बना हुआ है जिस पर 9 दिन तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा था। गायत्री मंदिर में हर साल फरवरी के महीने में महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस मंदिर पर गायत्री महायज्ञ और मेला लगते हुए 67 वर्ष हो गए है। इस मेले का दिनों दिन महत्व बढ़ता जा रहा है। यहां पर 9 कुंडीय महायज्ञ होता है। सोमवार का महायज्ञ के समापन होने पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा , नरखेड़ा, सरार, गिदगड,मुस्काबाद, सत्ती बांसिया ,पिपरई ,मुनारा ,निनोद, जमुनिया,सहित कई क्षेत्रवासियों ने भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक महिलाएं गायत्री मंदिर में भजन कीर्तन करती रही। बता दे की गायत्री मंदिर में दो साल पहले राम सीता लक्ष्मण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है जो ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।