Let’s travel together.

SafeClick साइबर जागरूकता जनसंवाद, रतनपुर में जनसम्बाद में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक

0 105

रायसेन।Safeclick साइबर जागरूकता के आज नौवे दिन, जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम रतनपुर में जागरूकता जनसंवाद का आयोजन थाना कोतवाली रायसेन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में  पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा ग्राम वासियों को बढ़ते साइबर अपराध एवं इससे बचने के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि किसी अनजान नंबर से आयी लिंक पर क्लिक न करें, एवं अनजान नंबर से आए कॉल पर भरोसा ना करें। अपना ओटीपी किसी को ना बताएं एवं ओटीपी के साथ आए संदेश को पहले पूरा पढ़ें। महिलाओं एवं बच्चियों को फेसबुक, इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया अकाउंट बनाने एवं चलाने के दौरान सावधानी रखना चाहिए।


उन्होंने यह भी कहा कि हर चीज के दो पहलू होते हैं उसी प्रकार मोबाइल एवं टेक्नोलॉजी के भी दो पहलू हैं एक अच्छा एवं एक खराब इसलिए जो तकनीक/टेक्नोलॉजी है उसे सावधानी से इस्तेमाल करें।आजकल फ्रॉड करने वाले लोग ग्रामीणों को थोड़े पैसे का लालच देकर बैंक खाता खुलवा लेते हैं और उस बैंक खाते का पूरा नियंत्रण अपने पास कर लेते हैँ, और उस बैंक खाता का उपयोग फ्रॉड के काम में करते हैं जिससे अगर पुलिस पकड़ती है तो तो जिसका बैंक खाता है उसको, इसलिए कभी किसी के कहे अनुसार बैंक अकाउंट ना खुलवाए और ना ही अपने बैंक खाते को उपयोग होने देवे। आदि महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया।


जागरूकता कार्यक्रम मे एसडीओपी रायसेन श्रीमति प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली, चौकी प्रभारी, एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

जागरूकता कार्यक्रम में जिले के अन्य थानों द्वारा अलग-अलग स्थान पर जाकर साइबर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  महिला थाना प्रभारी द्वारा रामलीला मैदान हाट बाजार में शहरी एवं ग्रामीण जनता को जागरूकता संबंधी जानकारी दी
इसी प्रकार सुलतानगंज थाना द्वारा ग्राम नई गढ़िया में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से, थाना बेगमगंज द्वारा ग्राम महुआ खेड़ा, थाना गैरतगंज द्वारा सिहोरा हनुमान मंदिर दरबार, गोहरगंज पुलिस द्वारा ग्राम विनयेका हाट बाजार एवं उमरावगंज थाने द्वारा ग्राम अगरिया चोपड़ा ईट थाट्टो मे काम कर रहे वर्कर्स को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811