Let’s travel together.

अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बना शांति का टापू ,बढी आपराधिक गतिविधि ,पुलिस की गतिविधि संदेहास्पद 

0 121

 

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

को शांति का टापू माने जाने वाले इस स्थल से सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म की दीक्षा लेते हुए विश्व को शांति का संदेश दिया था परंतु वर्तमान मे यह स्थल अशांति का टापू बन गया है इस स्थल को सुरक्षित माना जाता था अब इस स्थल की पहचान भी आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बन कर रह गई ।सुरक्षा का जिम्मा सम्हालने वाली पुलिस प्रशासन की कार्यशैली भी संदेह के घेरे मे आ चुकी है ।


जानकारी के अनुसार किसी समय इस स्थल से सम्राट अशोक ने विश्व को शाति का संदेश दिया था ।तथा ऐतिहासिक पुरातात्विक धरोहरों को अपने मे समेटे हुए यह स्थल बौद्ध अनुयायियों का पवित्र स्थल बना इस स्थल पर देश विदेश के बौद्ध अनुयायी यहां आकर भगवान बुद्ध के परम शिष्यों सारिपुत्र महामोदग्लाइन की पवित्र अस्थियों को सुरक्षित रखा गया है बौद्ध अनुयायी यहां आकर पावन अस्थियों की पूजा अर्चना कर अपने को धन्य समझते हैं कुछ वर्ष पहले तक इस स्थल को संवेदनशील मानते हुए इस नगर को हर प्रकार से सुरक्षित रखा जाता था परंतु लापरवाही के चलते इस स्थल की छवि के साथ ही सुरक्षा को भी दरकिनार कर दिया गया ।अब इस स्थान की सुरक्षा भी इतिहास बनकर रह गई तथा अवैध गतिविधियों को चलाने वाले माफियाओं ने इस पवित्र स्थल को अपनी जकड़ मे ले लिया तथा यह स्थल अवैध गतिविधियों का अड्डा बनकर रह गया तथा सुरक्षा देने वाले भी कहीं न कहीं मौन साध कर बैठ गए ।


नगर मे खुलेआम नगर बना जुये का अड्डा 
इस नगर की पवित्रता को ताक पर रखकर जुआरियों ने इस स्थल को अपना सुरक्षित अड्डा मानते हुए अपने पांव खुलेआम पसार लिए तथा धडल्ले से खुल्लमखुल्ला विभिन्न तरीकों से बडे स्तर पर जुआ चल पडा जबकि स्थानीय पुलिस प्रशासन हमेशा से अपने दामन को बेदाग बता कर अपना पल्ला झाडता रहा ।अनेकों बार जिले की पुलिस टीमों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिये बिना छापेमारी करते हुए बडे स्तर पर जुये को फडो पर हजारों लाखों रुपये बरामद करते हुए जुआरियों को गिरफ्तार किया ।तब स्थानीय पुलिस प्रशासन के दामन पर लगे दाग संदेह के घेरे मे घिर गए ।परन्तु जुआरियों पर लगाम नही लग सकी ।ऐसा भी नही है कि पुलिस इन सब से बेखबर हो ।बताया जाता है बडे स्तर पर चलने वाले जुये से कहीं न कहीं पुलिस भी संदेह के घेरे मे घिरी दिखाई देती है ।
लोगों के घर बरबाद हो चले ऐसा नही हैं कि इस शराब परोसने से घरों की महिलाओं पर विपरीत प्रभाव न पड रहा हो लोगों के घर बरबाद हो चले अनेकों बार महिलाओं ने भी आगे बढकर शराब माफियाओं के विरुद्ध आवाज बुलंद की परन्तु शासन प्रशासन ने अपनी आय को महत्ता देते हुए अन्य संगठनों सहित महिलाओं की आवाज को दबा दिया गया ।यहां तक कि नगर सहित ग्रामीण छेत्रों मे लोग शराब के नशे मे धुत होकर नोटंकी करते आसानी से दिखाई दे जाते हैं ।


होटलों लाजो मे ठहरने के नाम पर चलता बडे स्तर पर देह व्यापार
पुलिस की नाक के नीचे नगर भर की होटलों लाजो जिन्हें होटल संचालकों ने देशी विदेशी इस स्थल पर ठहरने वालों के नाम पर सुविधाएं उपलब्ध कराने व्यवसाय शुरू किए थे परंतु इन होटलों लाजो से अपनी कमाई चार गुनी करने के नाम पर अनेतिक गतिविधियों के अड्डे बना डाले तथा लाखों करोड़ों रुपये की कमाई शुरू कर दी इन होटलों लाजो मे महिलाओं के जिस्मफरोशी की दुकान खुल गई तथा खुलेआम इन होटलों लाजो मे महिलाओं युवक युवती के जोडें खुल्लमखुल्ला आने शुरू हो गए अनेक बार नगर के संभ्रांत लोगों ने अपनी युवा पीडी पर प्रभाव पडने की आशंका भी जताई ।यहां तक कि विदिशा भोपाल के युवक युवतियों जो स्कूल कालेज के नाम पर बस्ते टांगें इन लाजो को अपना अड्डा बनाने मे पीछे नही रहते इस घिनौने कृत्य पर जिले की पुलिस टीम तो आकर धरपकड़ भी कर चुकी हैं तब भी स्थानीय पुलिस बेखबर बनी रही ।पुलिस की नाक के नीचे होने वाले नगर भर मे चल रहे इन घिनौने कृत्य से पुलिस की खुली छूट से इंकार नही किया जा सकता ।बताया तो यहां तक जाता है कि अपनी होटलों लाजो मे अपने ग्राहकों को आकर्षित करने युवती महिलाओं के एलबम फोटो का भी सहारा लिया जाता हैं ।इनमें अनेकों कम उम्र नाबालिग बच्चियों को भी आसानी से देखा जाता है हालांकि इस काले कारनामे के चलते क ई घटनाएं घटित होने के बाद भी पुलिस और बडी घटना का इंतजार कर रही हैं पुलिस प्रशासन को अनेक बार लोगों ने अनेतिक कृत्यों की जानकारी मौखिक रूप से कराई गई परन्तु लोगों को निराशा ही हाथ लगी ।बताया तो यहां तक जाता है कि होटलों लाजो के संचालकों की राजनीति मे खासी मजबूत पकड़ बताई जाती हैं जिससे पुलिस भी चाहते हुए भी कार्रवाई करने से कतराती दिखाई देती हैं ।
अपराधी बेखौफ रहकर अपराध को अजाम देते हैं
इस स्थल पर अपराधियों के इतने हौसले बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो गया है ।यहां तक के लोग दूसरे क्षेत्रों मे अपराध करते हैं तथा इस क्षेत्र मे आकर अंतिम अंजाम देकर भागने मे सफल हो जाते हैं विगत दिनों सूखा करार के रास्ते मे पेड पर लटकी लाश इसका जीता जागता उदाहरण हैं जिसे पुलिस ने खोल दिया था ऐसे ही एक अन्य मामले मे पूलिस को अपराधी को ढूंढने मे दूसरे जिलों मे मशक्कत करनी पड रही है अपराधियों से पुलिस का पूरी तरह खौफ खत्म हो चूका है


नगर पूरी तरह सट्टे की गिरफ्त मे खुले आम चलता सट्टा कारोबार
नगर भर पूरी तरह सट्टे की गिरफ्त मे आ चुका है यहां तक कि गांव गांव घर घर तक सट्टा कारोबार ने अपने पांव पसार लिए है पुलिस की नाक के नीचे पुलिस के सामने खुलेआम अधिकांश दुकानों चाकचौराहो पर नामीगिरामी सट्टा खिलाने वाले खिलाते दिखाई दे जाते हैं पुलिस देखते हुए भी अनजान बनी रहती हैं जब कभी पुलिस पर सटे के मामले दर्ज करना होते हैं तब पुलिस जानते हुए भी सटोरियों के आकाओं पर हाथ डालने से कतराती हैं जबकि छोटे मोटे सट्टा खेलने खिलाने वालों को अपनी जकड़ मे ले लेती हैं तथा सट्टे के लाखों करोड़ों कमाने वाले साफ बच निकलते हैं ।वैसे तो नगर भर मे चलने वाली अवैध गतिविधियों चाहे जुआ हो या जिस्मफरोशी के घिनौने कृत्य हो अथवा सट्टेबाजी का कारोबार हो लगभग पुलिस की बिना मिलीभगत के असंभव दिखाई देते हैं इन दिनों नगर भर मे चल रही अनैतिक गतिविधियों की चर्चा जोरशोर से चल रही हैं यहा तक कि अब तो नगर कै लोग इन गतिविधियों का बखान सोशल मीडिया पर भी करने लगे हैं तथा इस स्थल की छवि पहले जैसी होने के सपने देखने लगे हैं ।
इनका कहना है-
हमने जिलेभर मे जुए सट्टे सहित किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने निर्देश दिये है इसके उपरांत कहीं भी ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो हम कडी कार्यवाही करेंगे ।

विकास कुमार शाहवाल एस पी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811