-कूरा नगर पंचायत में पुरुषों से अधिक है महिला मतदाताओं की संख्या
सुरेंद्र जैन धरसीवा
नगरीय निकाय चुनावों के लिए आज सुबह से मतदान होगा धरसीवा की कूरा नगर पंचायत में अड़तीस उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 6776 मतदाता करेंगे जिसमें पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाता अधिक हैं ।
नायब तहसीलदार संदीप राजपूत ने बताया कि कूरा नगर पंचायत में पुरुष मतदाताओं की संख्या 3351है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 3424 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 1है इस तरह कुल 6776 मतदाता हैं अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है वहीं पंद्रह वार्डों से कुल 35 पार्षद पद के उम्मीदवारों मैदान में हैं
नगर के चार स्कूलों में कुल पंद्रह मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
दूसरी तरफ शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने पुलिस ने भी कमर कस ली है टीआई राजेंद्र दीवान ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए समुचित पुलिस व्यवस्था की गई है
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।