Let’s travel together.

‘सिंधिया जिस दिन कांग्रेस छोडक़र गए थे, उसी दिन से उनका बुढ़ापा शुरू हो गया था’

0 215

इंदौर।सुप्रीम कोर्ट में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर चली जद्दोजहद के बाद भले ही पिछड़ा आरक्षण के साथ मप्र में नगरीय निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, लेकिन कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है। रविवार को कांग्रेस के दो पिछड़े नेता पूरे दिन इंदौर में रहे। प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक सचिन यादव सहित राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सचिन यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि सिंधिया जिस दिन कांग्रेस छोडक़र गए थे उसी दिन से उनका बुढ़ापा शुरू हो गया था। आने वाला समय दिखाएगा भाजपा किस तरह उनके काले बाल सफेद करने की तैयारी करेगी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था। भाजपा सरकार ने कोर्ट में गलत तरीके से पेश कर उसे 14 प्रतिशत पर लाने का काम किया है। सरकार कोर्ट के फैसले को अपनी जीत बताकर जश्न मना रही है, जो साफ करता है कि भाजपा सरकार पिछड़ों के अधिकार छीने से खुश है।

भाव बढ़ाकर कम करती है सरकार : राजमणि

राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने दौरान पेट्रोल-डीजल के भाव कम करने को भाजपा की सोची-समझी रणनीति बताया। उनका कहना था कि भाव बढ़ाकर उसे कम कर दिया जाता है। उप्र चुनाव के पहले भी ऐसा ही हुआ था। भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण पहले भी 14 प्रतिशत था। वहीं भाजपा अब इसे दिलाने की बात कर रही है। भाजपा के नेताओं और मुख्यमंत्री इस झूठ को बताकर अपना सम्मान करवा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811