Let’s travel together.

घटिया निर्माण की भेंट चढ़ी स्कूलों में बनने वाले पानी की प्याऊ

0 264

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सरकारी स्कूलों में बच्चों को परेशानी ना हो इसलिए सरकार द्वारा प्रत्येक स्कूल में पेयजल व्यवस्था के लिए प्याऊ बनवाया जा रहा है, जिसकी लागत छात्रों की संख्या के अनुसार एक से डेढ़ लाख रुपए तक है। उक्त कार्य शिक्षा विभाग द्वारा पीएचई विभाग के माध्यम से करवाया जा रहा है। इसके लिए निविदाएं भी बुलाई गई थी। मगर सिलवानी विकासखंड में यह योजना मात्र दिखावा और ठेकेदारों के लिए कमाई का जरिया मात्र बनकर रह गई है। एस्टीमेट के हिसाब से इसमें प्रत्येक प्याऊ पर टीन शेड, टंकी मोटर, वॉश बेसिन का पक्का शेड सहित नल फिटिंग कार्य भी किया जाना है। मगर ठेकेदार द्वारा प्याऊ के ऊपर घटिया टीन शेड लगाया जा रहा है प्याऊ के लिए बनने वॉश बेसिन का स्ट्रक्चर भी घटिया बनाया गया।

कहीं-कहीं तो इसे स्कूल की दीवार का सहारा लेकर बना दिया और ठेकेदार ने अपने रुपए बचा लिए। कहीं पर बिना फाउंडेशन भरे निर्माण किया गया, जहां न तो कालम और बीम नहीं डाले। इस तरह बिन आरसीसी स्ट्रक्चर के शेड और यूनिट का निर्माण किया जा रहा है, जिससे उक्त निर्माण कितना मजबूत और टिकाऊ होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं जिम्मेदार विभाग के उपयंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारी कभी यहां आकर निर्माण कार्य की निगरानी करना जरुरी नहीं समझते। पानी की लाइन भी जमीन पर ही बिछा दी गई।

नागरीको ने बताया कि हमारे गांव के स्कूल में पेयजल के लिए यूनिट बनाई है, मगर काफी घटिया निर्माण की है जो अभी से टूटने दरकने लगी है ।

इनका कहना है-

गुणवत्ताहीन काम होने की सूचना मुझे मिली थी फोटो भी आए थे। इस संबंध में एसडीएम और पीएचई को पत्र से गुणवत्ताहीन कार्य की सूचना दी गई है। साथ ही प्रधान अध्यापकों को भी निर्देशित किया है कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य होने पर ही हैंड ओवर लें।
-शैलेन्द्र यादव , बीआरसीसी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811