Let’s travel together.

रायसेन ने शाजापुर को 3-0गोल से हराकर राज्य स्तरीय स्वर्गीय एन. एस. परमार स्मृति हाकी प्रतियोगिता जीती

0 491

शिवलाल यादव

रायसेन।तहसील मुख्यालय कालापीपल ( शाजापुर) में 21 22 मई को आयोजित राज्य स्तरीय स्वर्गीय एन.एस.परमार स्मृति हाकी प्रतियोगिता के फ़ाइनल में आज रायसेन ने शाजापुर को 3-0 से पराजित कर ख़िताब पर क़ब्ज़ा जमाया ।मैच देखने और खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन करने के लिए दर्शकों की भीड़ फायनल में रायसेन की टीम से खेल के 11वें मिनिट में ऋषिराज ने गोल कर बढ़त बनाई,। 27 वें मिनिट में अमित राजपूत ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया ।खेल के 56 वें मिनट में ऋषिराज ने एक और गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। ,इसी के साथ रायसेन की जीत व शाजापुर की हार तय हो गई ।

मालूम हो कि सेमीफाइनल में रायसेन ने मंदसौर को 1-0 से जबकि क्वार्टर फ़ाइनल में रायसेन ने आगर को पराजित किया था । रायसेन के प्रशिक्षक प्रह्लाद राठौर ने टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को अच्छा रोटेट किया ।
रायसेन की जीत पर ज़िला कलेक्टर अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ,जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी हॉकी कोच बबलू खान फुटबाल के मास्टर कोच विश्वनाथ सिंह बुंदेला ने खिलाड़ियों व कोच को खुशी का इजहार कर बधाई दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811