Let’s travel together.

तहसीलों में वैश्य महासम्मेलन के कैलेंडर 2025 का हुआ विमोचन, तहसील बैठक सम्पन्न

0 140

-फरवरी माह में रक्तदान शिविर आयोजित करने का लिया गया निर्णय

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी जिले की बदरवास, कोलारस व बैराड़ में तहसील बैठक एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बदरवास तहसील मेंप्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा की अध्यक्षता में बजाज शो रूम प्रतिष्ठान एबी रोड बदरवास पर संपन्न हुआ। फरवरी माह में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया एवं उसके लिए 15 से अधिक रक्तदाताओं ने बैठक स्वीकृति प्रदान की। बाकी और सदस्यों से सम्पर्क करके उनकी स्वीकृति लेकर रक्तदान शिविर को सफल बनाया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल एवं संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं नए आजीवन सदस्य बनाने पर जोर देते हुए संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। वैश्य महासम्मेलन का उद्देश्य विषयों के हितों की रक्षा करना एवं उनकी सुरक्षा करना है।उन्होंने बहुरंगी, बहुउद्देशीय कैलेंडर की उपयोगिता बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में आजीवन सदस्यों को एक लाख से अधिक केलेंडर नि:शुल्क वितरित किये जाते हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन ख़तौरा,जैन समाज के अध्यक्ष तंतुलाल जी जैन, बदरवास तहसील अध्यक्ष जलज जैन, बदरवास तहसील प्रभारी पंकज गर्ग, महामंत्री जगदीश गर्ग, युवा इकाई तहसील अध्यक्ष ईशु गर्ग, विवेक जैन, राजेंद्र जैन, प्रिंस बंसल, दिव्यांश चौधरी, पार्थ जैन, आदित्य अग्रवाल, रिआंश गुप्ता, शुभम गर्ग, राहुल गोयल, मोनू सिंघल, आनंदस्वरुप बिंदल, भरत गुप्ता, शिवेंद्र जैन, आशीष सिंघल, मुकेश गुप्ता बोहरे, नितिन गुप्ता सहित अनेक वैश्य बंधु उपस्थित रहे। इस आयोजन के दौरान सभी उपस्थित वैश्य बंधुओं को नववर्ष 2025 के कैलेंडर का वितरण किया गया। शानदार आतिथ्य के लिए तहसील पदाधिकारियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811