File Photo
सुरेन्द्र जैन रायपुर
जिम्मेदारों का ग़ैरजिम्मेदारा रवैया हर क्षेत्र में आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है उरला बीरगांव में किराए के लालच में हाईटेंशन के नीचे बने मकान अक्सर लोगो को जानलेवा बन रहे हैं बुधवार को एक किशोर हाईं हाईटेंशन की चपेट में आने से झुलस गया ।
जानकारी के मुताबिक घटना को सुबह लगभग 06:30 को वार्ड क्रं.05 नहर किनारे साई नगर उरला पर स्थित जय नारायण यादव के मकान की है उनका मकान हाई टेंशन के नीचे बना है उनके मकान में किराये से रह रहे रूदल यादव के पुत्र प्रितम कुमार यादव उम्र 11 वर्ष छत पर खेलने के दौरान पास से गुजरने वाले 33 के.ह्वी. विधुत लाईन के सम्पर्क मे आने से 70% जल कर दूर जा गिरा जिसे तत्काल उपस्वस्थ केंद्र उरला ले जाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद डी के एस सरकारी हास्पिटल रिफर कर दिया गया।
वार्ड पार्षद ने पहुचाया हॉस्पिटल
एम्बुलेंस पहुँचने मे देर होते देख वार्ड पार्षद बेदराम साहू व पार्षद प्रतिनिधि स्वयं के कार से किशोर को ले जाकर भर्ती कराये वहीं वार्ड पार्षद बेदराम साहू ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना के लिए बिना निगम परमिशन के विधुत लाईन के पास निर्माण कराने वाले मकान मालिक जयनारायण यादव जिम्मेदार है साथ ही निगम प्रशासन व विधुत विभाग जो ऐंसे निर्माण कार्यो पर न तो रोक लगाता न कोई कार्रवाई करता यह ऐंसे जिम्मेदारों का गैरजिम्मेदाराना रवैया है जिससे कुछ लोग किरायेदार से कमाई के चक्कर मे ऐसे अवैधानिक निर्माण कर मासूम बच्चो व उनके परिवार की जिन्दगी से खिलवाड करते है क्षेत्र मे दर्जनो ऐसी घटनाए लगातार होती रहती है पर निगम प्रशासन व विधुत विभाग की उदासीनता के चलते कोई सुधार संबंधित कार्य नही हो पाता उन्होंने जिलाप्रशासन से मांग की है घटना की ऐसे सभी निर्माण कार्य पर रोक लगाकर उचित कार्रवाई करें
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।