देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
सलामतपुर ओव्हर ब्रिज के समीप एक युवक को अपने को ही गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली जिससे क्षेत्र में हडकंप मच गया सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है
जानकारी के अनुसार सलामतपुर ओवरब्रिज के समीप एक ढाबे के पीछे एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी ।पुलिस की जांच में युवक की पहचान जितेन्द्र साहू उम्र 27 वर्ष निवासी राघव जी कालोनी विदिशा के रूप में हुई यह घटना ओवरब्रिज के समीप शर्मा ढाबे के पास बताई जा रही हैं पुलिस जांच में जुटी हुई है पुलिस को घटना स्थल पर एक 12 बोर बंदूक एवं वहीं खडी बाइक को भी बरामद किया है । अभी तक मोत के कारणों का पता नहीं चल सका ही पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है । सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी ने बताया कि एक युवक द्वारा अपने को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा मृतक के पांव के बीच फंसी 12 बंदूक बरामद की गई है तथा जांच की जा रही है ।