Let’s travel together.

कृषि मंडी में कम दर पर धान की खरीदी सहित अन्य मुद्दों पर किसानों ने हंगामा कर किया चक्काजाम, 5 घंटे यातायात ठप रहा

0 115

– मंडी में नियमों का पालन न होने तथा किसानों के शोषण पर छलका किसानों का आक्रोश
– पांच घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन खुलवा पाया चक्काजाम

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में सोमवार को किसानों की उपज की समर्थन मूल्य से कम दरों पर खरीदी होने सहित अन्य मुद्दों पर विरोध व हंगामा करते हुए किसानों ने भोपाल सागर मार्ग चक्काजाम कर दिया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासनिक अधिकारी बमुश्किल जाम खुलवा पाए। आक्रोशित किसानों की मांग थी कि मंडी में व्याप्त अनियमित्तताओं को तत्काल दूर किया जाए।


कृषि उपज उपज मंडी में धान की उपज बेचने आए किसानों ने हंगामा कर दिया। विवाद तब हुआ जब किसानों की धान निर्धारित समर्थन मूल्य से कम दर पर खरीदी की जा रही थी। दर्जनों किसानों ने इसका विरोध किया। किंतु मंडी प्रशासन ने इस पर कोई तात्कालिक संज्ञान नहीं लिया। जिस पर विरोधाभास की जानकारी मिलते ही किसान एकत्रित हो गए तथा हंगामा करते हुए भोपाल सागर मुख्य सड़क मार्ग पर आ गए तथा चक्काजाम कर दिया। किसानों ने यहां आकर मंडी में अनाज की समर्थन मूल्य से कम दर पर खरीदी होने तथा अनुबंध का उल्लंघन करने सहित अन्य विषयों का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।

हंगामे एवं चक्काजाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम पल्लवी वैद्य, तहसीलदार अम्बर पंथी एवं थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने किसानों को समझाया पर किसान तत्काल व्यवस्था सुधार की मांग पर अड़े रहे। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के अधिकारियों के अगले दिन से व्यवस्था सुधार के आश्वासन के बाद बमुश्किल किसान माने तथा जाम खुला। किसानों का इस विषय में कहना है कि मंडी प्रशासन की मिली भगत से गैरतगंज मंडी में किसानों का शोषण किया जा रहा है तथा शीघ्र समस्या हल न होने पर किसानों की ओर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। उनका कहना है कि किसानों का शोषण करते हुए मंडी में दूसरे शहरों की तुलना में कम दर पर अनाज की खरीदी की जा रही है तथा मंडी प्रशासन मौन बना हुआ है।

व्यापारियों, किसानों के साथ अधिकारियों ने की चर्चा

एसडीएम पल्लवी वैद्य, तहसीलदार अम्बर पंथी ने किसानों के साथ हंगामे के दौरान चर्चा की तथा समस्या को सुना। चर्चा में किसानों ने अपना पक्ष रखा। अधिकारियों ने अगले दिन से व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया जिस पर सहमति बन गई।

अनदेखी के कारण यह हैं समस्याएं

मंडी प्रशासन की अनदेखी से मंडी में समर्थन मूल्य से कम दर पर अनाज की खरीदी, तुलाई फड़ का अनाज हम्मालों द्वारा लेने, अनाज की हर भरती पर 300 ग्राम ज्यादा वसूली होने, अनुबंध का उल्लंघन होने, मंडी नियम चस्पा नहीं होने तथा गैरतगंज मंडी में दूसरी मंडियों की तुलना पर कम दर पर खरीदी होने जैंसी समस्याएं हैं तथा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसके सुधार की मांग किसानों की है।

किसानों की मांग तत्काल हल हों समस्याएं

मौके पर मौजूद रहे किसान ज़फ़र खान, राहुल धाकड़, मल्लू लोधी, इंदरसिंह आदि ने मौ़के पर मौजूद रहकर मंडी की अनियमितताओं पर कड़ा आक्रोश जताते हुए तत्काल समस्या हल की मांग उठाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811