Let’s travel together.

सुल्तानपुर नगर परिषद में भाजपा की लक्ष्मी हेमराज मीणा अध्यक्ष एवं कीर्ति राकेश गौर उपाध्यक्ष की ऐतिहासिक जीत

0 66

- Advertisement -

संपूर्ण सुल्तानपुर नगर के विकास के लिए अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षदों के साथ मिलकर करेंगे पहल

सी एल गौर

रायसेन। जिले की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली नगर परिषद सुल्तानपुर में अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी हेमराज मीणा एवं उपाध्यक्ष पद पर कीर्ति राकेश गौर चुनी गई है उनके चुनाव जीतने पर पूरे नगर सुल्तानपुर में सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं नगर के आम नागरिकों के साथ विजई जुलूस निकाल कर खुशियां मनाई कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का अभूतपूर्व स्वागत किया नगर में जगह-जगह जुलूस का उस वर्षा का भव्य स्वागत किया गया। नगर परिषद में भाजपा की हुई ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में क्षेत्रीय भाजपा विधायक पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा भी शामिल हुए उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एचडी मीणा एवं उपाध्यक्ष कीर्ति गौर का कहना है कि जिस प्रकार से नगर की जनता ने हमें आशीर्वाद देकर नगर परिषद में पहुंचाया है उनकी भावना पर खरा उतरते हुए पूरे सुल्तानपुर नगर का चहुमुखी विकास कराया जाएगा जनता की भावनाओं के अनुरूप नगर में अनेक विकास के कार्य कराए जाएंगे हमारा पूरा प्रयास होगा कि सुल्तानपुर नगर की समस्याओं का निराकरण हो और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता के लोगों को आसानी के साथ मिल सके हमारा पूरा प्रयास होगा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं हमारे क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र पटवा जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में हम सरकार की योजनाओं का लाभ हमारे क्षेत्र की आम जनता को दिलाएंगे उन्होंने सुल्तानपुर नगर के सभी जनप्रतिनिधियों पार्षदों एवं आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुल्तानपुर क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाड़ी नगर में मांगों को लेकर सफाई कर्मी हुए लामबंद अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू     |     रायसेन जिले के सलामतपुर में ब्लाक कांग्रेस की हुई महत्वपूर्ण बैठक     |         |     एनएच 45 पर स्थित ग्राम कोड़ा जमुनिया में लापरवाही पूर्वक चलाने से मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा 2 घायल     |     भोपाल मार्ग चौपड़ा के पास गिट्टी पर बाइक फिसल जाने की वजह से महिला घायल,अस्पताल में चल रहा उपचार     |     यादव समाज यदुवंशी संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मामला दर्ज होने के विरोध में दिया ज्ञापन     |     गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ भक्तों ने दी बप्पा को विदाई     |     बीना नदी में दो बच्चो की डूबने से दर्दनाक मौत     |     FB पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल     |     सदालतपुर हाइवे पर बनी चक्काजाम भी स्थिति,SDM ने संभाली स्थिति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811