-विदिशा का वसीम खान खिलाता था जुआ
-13 मोटरसाइकिल 44 मोबाइल एवं 85 हज़ार रुपए जप्त, पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम की कार्रवाई जारी
-जुआरियों में विदिशा के 18 तथा आसपास के 4 लोग शामिल
-रायसेन एसपी ने सांची थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी को किया निलंबित,साँची पुलिस की मिली भगत से एक लंबे समय से चल रहा था जुआ का कारोबार
साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

साँची पुलिस की सांठगांठ से नगर में अवैध गतिविधियों ने पांव पसार लिए हैं। नागरिकों के बार बार आपत्ति जताने के बाद तथा समय समय पर समाचार पत्रों की सुर्खियां बनने के बाद भी पुलिस मौन साधे रहती थी। जिससे सांची नगर की छवि धूमिल हो रही थी। गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शहवाल के निर्देशन व एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम ने सांची थाना क्षेत्र में छापामारी की गई। जिसमें जुआ खेलते 22 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। विदिशा का वसीम खान नामक व्यक्ति साँची पुलिस के संरक्षण में जुआ फड़ चलाता था।आरोपियों के पास से 13 मोटरसाइकिल 22 मोबाइल एवं 85 हज़ार 476 रुपए जप्त किये गए है।इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए एवं जुआ खिलाने में साँची TI का प्रथम दृष्ट्या सरंक्षण पाए जाने पर सांची थाना प्रभारी एम एल भाटी को रायसेन एसपी द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

जुआ फड़ चलाने वाला वसीम खान
जानकारी के अनुसार नगर में बड़े स्तर पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन व एसडीओपी अदिति भावसार के नेतृत्व में रायसेन पुलिस लाईन की पुलिस एवं थाना सलामतपुर पुलिस ने सांची विदिशा रोड पर स्थित भारत नगर कालोनी पेट्रोल पंप के पीछे छापामारी करते हुए बड़े स्तर पर चल रहे जुआ फड़ से जुआरियों को धर दबोचा तथा बड़ा जुआ पकड़ने में सफलता पाई । मौके पर पुलिस ने 85476 रुपए बरामद किए तथा 13 बाइक जप्त की एवं 22 मोबाइल जप्त कर मौके पर कुल 22 लोगों को पकड़ा इनमें विदिशा के 18 तथा आसपास के चार लोगों पर जुआ एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज किया ।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर तत्काल थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी को निलंबित कर दिया गया है।
सूचना पर हमने पुलिस लाइन पुलिस तथा सलामतपुर पुलिस की टीम बनाकर छापामारी की है। जिसमें जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। उन पर प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे हैं।आरोपियों के पास से बाईक मोबाइल नगद राशि जप्त की है। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। इस मामले में थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।हम नगर में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को नहीं चलने देंगे ।
-अदिति भावसार, एसडीओपी रायसेन।

मांगीलाल भाटी निलंबित TI पुलिस थाना साँची