– 6 करोड़ 62 लाख 89 हजार रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा रोड
सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के ग्राम केमखेड़ी घोड़ाचौक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा 7 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। ग्राम पंचायत सेमरा के ग्राम केमखेड़ी घोड़ाचौक से कालीटोर ग्राम पंचायत शाहपुर भरतीपुर तक 7 किलोमीटर मार्ग निर्माण किया जाएगा। जिसकी लागत 6 करोड़ 62 लाख 89 हज़ार है।बता दें कि लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण कार्य की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों को बारिश के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता था। गुरुवार को लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं रोड निर्माण नल जल योजना आवास योजना एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।