Let’s travel together.

बाड़ी रेंजर की प्रताड़ना से तंग आकर वनपाल ने की आत्महत्या की कोशिश,एसडीओ ने पहुंचकर बचाया

0 997

-वीडियो हुआ वायरल

पहले भी रेंजर के खिलाफ हो चुकी है शिकायतें, नहीं हुई कोई कार्रवाई

बाड़ी रायसेन। वन परिक्षेत्र रमगढ़ा में पदस्थ वनपाल कैलाश वंशकार ने बाड़ी के रेंजर तिलक सिंह रायपुरिया की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। रेंजर द्वारा लगातार प्रताड़ित करने वाला एक वीडियो बनाकर अपने अधिकारियों को भी भेज दिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।VDO में वनपाल कैलाश बंशकार  आरोप लगा रहे है कि रेंजर ने मार्च माह में उसका तीन दिन का वेतन काटा था, उसको मैंने झेल लिया, लेकिन हर महीने वेतन काटकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रताड़ना से तंग आकर वह फांसी लगाकर अपनी जान देने जा रहा है। जैसे ही यह वीडियो एसडीओ के पास पहुंचा तो उन्होंने वनपाल को मोबाइल लगाकर उसे कोई भी गलत कदम नहीं उठाने की सलाह दी और उसके पास पहुंचने की बात कही। एसडीओ बिना देर किए वनपाल के पास पहुंच गए और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया।

अनियमितताओं को लेकर चर्चा में रहे हैं तिलकसिंह

वन विभाग के रेंजर तिलक सिंह रायपुरिया पहले भी कई मामलों में चर्चा में चुके है। उनकी लगातार शिकायतें भी हो रही है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे वन विभाग के कर्मचारी ही परेशान है। अब वनपाल ने ही उसे त्रस्त होकर अपनी जान देने की कोशिश की है।

इस मामले में विजय कुमार, डीएफओ औबेदुल्लागंज ने बताया कि वनपाल का वीडियो मिला है, जिसके बाद एसडीओ को मौके पर भेजा गया था। मामले की जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811