Let’s travel together.

मिलाप 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता 3 दिसंबर से,विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा करेंगे शुभारंभ

0 98

सुरेंद्र जैन रायपुर

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गोदावरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड सिलतरा की ओर से मिलाप 2025 स्वर्गीय एसके शर्मा की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 3दिसंबर से होगा जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा करेंगे इस दौरान विधायक ओर अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधियों में टेस्ट मैच भी खेला जाएगा।
औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस वन में स्थित इस्पात गोदावरी एंड पावर लिमिटेड के समीप ग्राम टाडा स्थित स्टेडियम में 3 दिसंबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे से “मिलाप 2025, स्व. डॉ. एसके मिश्रा स्मृति पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता” शुरू होगी बीते तेरह सालों से इस्पात गोदावरी एंड पावर लिमिटेड द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।
64ग्राम पंचायतों की टीमें भाग लेंगी
प्रतियोगिता में पिछले साल कुल 64 ग्राम पंचायतों की टीमों ने भाग लिया था इस साल भी लगभग इतनी ही ग्राम पंचायतों की टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी बीते साल फाइनल मैच ग्राम पंचायत मांढर ने जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था। विजेता टीम को एक लाख एक रुपए का चेक प्रदान किया गया था। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि यह प्रतिष्ठित खिताब किस ग्राम पंचायत के नाम होगा, जिसे लेकर खिलाड़ी और दर्शक दोनों ही बेहद उत्साहित हैं। खेल का आयोजन गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जिसमें धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के पंचायत स्तरीय खिलाड़ी भाग लेते हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धरसीवां विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में डोमेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर, उपस्थित होंगे। इस प्रतियोगिता में जो भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है उसको संयंत्र में नौकरी दिया जाता है ओपनिंग सेरेमनी में सबसे पहले खिलाड़ियों का मार्च पास्ट किया जाएगा उसके बाद एक प्रदर्शनी मैच विधायक 11 और GPIL11 के बीच खेला जाएगाl

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग     |     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास और धरना     |     गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं     |     मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश     |     नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811