Let’s travel together.

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा 12वीं तक मिले बच्चों को निशुल्क शिक्षा, बाल आयोग का प्रस्ताव

0 66

-शिवपुरी आए मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्रविन्द मोरे ने दी जानकारी

– वन नेशन वन आईडी का प्रस्ताव भी दिया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी
मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्रविन्द मोरे एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को शिवपुरी आए। इस दौरान शिवपुरी में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत अभी बच्चों को जो कक्षा एक से आठ तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है। इसको लेकर बाल संरक्षण आयोग मप्र ने कक्षा एक से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा देने का प्रस्ताव दिया है। बाल आयोग अध्यक्ष द्रविन्द मोरे ने बताया कि अभी वर्तमान में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को कक्षा एक से आठवीं तक निशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान है लेकिन हमने इसे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। आयोग ने प्रस्ताव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व केंद्र के शिक्षा मंत्री को दिया है। इस संबंध में पत्र व्यवहार चल रहा है और हमारा विचार है कि आगे जाकर हमारे इस प्रस्ताव को अमल में लाया जाएगा।

वन नेशन वन आईडी का प्रस्ताव –

मप्र बाल आयोग अध्यक्ष द्रविन्द मोरे ने बताया कि इसके अलावा बाल आयोग मध्य प्रदेश ने एक नए नवाचार करते हुए शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सहित और संबंधित विभागों को प्रस्ताव दिया है कि आप प्रवासी मजदूरों सहित अन्य बच्चों के लिए एक ही आईडी बनाई जाए। उदाहरण के लिए शिवपुरी से कोई बच्चा अपने पिता के साथ भोपाल जाता है तो उस आईडी से वहां पर उसे वही सुविधा मिल सके जो वर्तमान में रह रहे स्थान पर मिल रही थीं। वन नेशन वन आईडी का प्रस्ताव हमने दिया है जिस पर संबंधित विभागों में संज्ञान में लिया है।

बाल भिक्षावृत्ति को रोकने लिए चलेगा अभियान-

बाल आयोग के अध्यक्ष द्रविन्द मोरे ने शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा में बताया कि पूरे मध्य प्रदेश में जल्द बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। वर्तमान में विभिन्न विभाग तो अपने स्तर से अभियान चला रहे हैं लेकिन यह अभियान पूरे प्रदेश स्तर पर होगा। जिससे बच्चों का उचित पुर्नवास भी हो सके।
बाल ग्रह का किया दौरा-
मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्रविन्द मोरे ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान मंगलम बाल ग्रह का निरीक्षण किया और यहां पर बच्चों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने यहां पर एक पौधा भी लगाया। इस दौरान मंगलम बाल ग्रह के बच्चे, संस्था पदाधिकारी, सदस्यगण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811