Let’s travel together.

पुलिस ने दबिश देकर दो स्थानों पर गांजे के पेड़ किए जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

0 127

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

मुखबिर की सूचना पर बेगमगंज पुलिस ने ग्राम मरखेड़ा टप्पा में दबिश देकर दो व्यक्तियों के घर के पीछे बाड़े में लगे गांजे के पेड़ जब्त कर आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।
थाना प्रभारी राजीव उईके ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के ग्राम मरखेड़ा टप्पा निवासी गोपाल पिता मानसिंह नामदेव एवं करोडीलाल प्रजापति अपने अपने घर के पीछे बने बाड़े में गांजे की खेती कर रहे हैं तब पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देश पर  एस आई संदीप पवार और पुलिस बल को लेकर छापा मारा गया तो गोपाल के मकान के पीछे बाड़े से चार पेड़ जिसका वजन अनुमानित दो किलोग्राम के ऊपर है। वहीं करोडी लाल प्रजापति के यहां करीबन बारह से पन्द्रह छोटे बड़े गांजे के पेड़ जब्त कर उक्त दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभीरक्षा में जेल भेजा गया है।उक्त तस्कर बड़ी मात्रा में गांजे की खेती कर इसे बेचने की फिराक में थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811